स्मार्ट सिटी सूरत में देश का पहला इंटेलीजेंट ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (आईटीसीएस) लगने जा रहा है
सूरत.स्मार्ट सिटी सूरत में देश का पहला इंटेलीजेंट ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (आईटीसीएस) लगने जा रहा है। ये मौजूदा मैनुअल सिस्टम के मुकाबले इतना ऑटोमेटिक होगा कि ट्रैफिक सिग्नल पर कोई भी ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले हर वाहन का अपने आप फुटेज सलेक्ट कर कंट्रोल रूम भेज देगा। यानी कि आपने नियम तोड़ा तो कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। पुलिस को सिर्फ नोटिस जारी करने होंगे। मनपा शहर के सभी 168 ट्रैफिक सिग्नल पर आईटीसीएस को लगाएगी। मौजूदा 60 सिग्नल को अपग्रेड किया जाएगा वहीं 100 से ज्यादा नए लगाए जाएंगे। करीब 103 करोड़ रुपए की लागत का यह सिस्टम आगामी छह महीनों में शुरू होने की उम्मीद है।
सिग्नल टाइमिंग की प्रक्रिया लॉजिकल अल्गोरिथम सिस्टम पर काम करेगी। पुलिस महानगर पालिका फिलहाल ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए कैमरों पर निर्भर है। आईटीसीएस के लिए मनपा पूरे शहर में 1000 नए हाई रिजोल्यूशन वाले कैमरे लगाएगी, जिसकी जानकारी एक जगह इकट्ठा होगी। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद आईटीसीएस को ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

सहूलियत भी मिलेगी एप से जान सकेंगे रियल टाइम ट्रैफिक दबाव- मुख्य रास्तों के ट्रैफिक प्वाॅइंट से 200 मीटर पहले पहले एक डिजिटल बोर्ड रहेगा, जिस पर अगले सिग्नल की अपडेट जानकारी रहेगी। फलां सिग्नल पर अभी ट्रैफिक दबाव कितना है या जाम की स्थिति तो नहीं है। मनपा एक मोबाइल एैप भी बनवा रही है, जिसे आईटीसीएस के साथ जोड़ा जाएगा। इससे पूरे शहर के ट्रैफिक के बारे में अपने मोबाइल से रियल टाइम जानकारी लेकर रूट प्लान कर सकेंगे। मुख्य रास्तों के ट्रैफिक प्वाॅइंट से 200 मीटर पहले पहले एक डिजिटल बोर्ड रहेगा, जिस पर अगले सिग्नल की अपडेट जानकारी रहेगी। फलां सिग्नल पर अभी ट्रैफिक दबाव कितना है या जाम की स्थिति तो नहीं है। मनपा एक मोबाइल एैप भी बनवा रही है, जिसे आईटीसीएस के साथ जोड़ा जाएगा। इससे पूरे शहर के ट्रैफिक के बारे में अपने मोबाइल से रियल टाइम जानकारी लेकर रूट प्लान कर सकेंगे।

No comments:
Post a Comment