प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद रेयान स्कूल की लापरवाही सामने आयी, तो अब शिकंजा रेयान के मैनेजमेंट पर भी कसा जा रहा है. गिरफ्तारी के डर से रेयान के मालिकों ने बांबे हाईकोर्ट मे अग्रिम जमानत की अर्जी लगा दी है, जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी.
गुड़गांव पुलिस की टीम मुंबई में छानबीन करने पहुंच गई है, तो मालिकों को भी गिरफ्तारी का डर सता रहा है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि गुरुग्राम के स्कूल में हुई जानलेवा लापरवाही ने रेयान के दूसरे स्कूलों में भी लापरवाहियों का पिटारा सा खोल दिया है.
प्रद्युम्न का हत्यारा भले ही सलाखों के पीछे है, लेकिन अब जानलेवा लापरवाही बरतने की आंच रेयान स्कूल के कर्ताधर्ताओं तक पहुंच गई है. इसका अंदाजा अब रेयान स्कूल के रहनुमाओं को भी हो गया है, इसलिए गिरफ्तारी से बचने की जुगत में भी जुट गए हैं
यही वजह है कि गिरफ्तारी की आशंका में रेयान ग्रुप के चेयरमैन, सीईओ और एमडी ने बांबे हाईकोर्ट में सोमवार को ही अर्जी लगा दी है कि उन्हें गिरफ्तारी की हालत में अग्रिम ज़मानत मिल जाए. कोर्ट रेयान मैनेजमेंट की इस अर्जी पर आज सुनवाई करेगा.
उधर रेयान के टॉप मैनेजमेंट की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ सकती हैं क्योंकि गुड़गांव पुलिस की एक टीम रेयान ग्रुप के मुख्यालय यानी मुंबई पहुंच गई है और यहां वो प्रद्युम्न के मामले में हुई लापरवाही और स्कूल के स्तर पर चल रही गड़बड़ियों के बारे में छानबीन करेगी
रेयान ग्रुप चौतरफा इसलिए भी घिरता नज़र आ रहा है क्योंकि अब तक हुई तमाम शुरुआती जांच में स्कूल के स्तर पर कई खामियां सामने आई हैं

No comments:
Post a Comment