Wednesday, 13 September 2017

ओवरब्रिज पर रात में अचानक भभक उठी कार -लम्बा जाम

        सूरत (विद्रोही  आवाज )

 यहां रिंगरोड फ्लायओवर पर रात में एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे कार भभक उठी। इसके चलते ओवरब्रिज पर भगदड़ का माहौल बन गया। समय रहते कार में सवार लोग उतर गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, पर इसके कारण दो किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। 

कार के भभकने से भगदड़ मचीअडाजण आनंद महल रोड पर मारुतिनगर में रहने वाले अविनाश विट्ठलभाई गोंडलिया अपने हुंडई आई ट्वेंटी से परिवार समेत घूमने निकले थे। जब वे रिंगरोड फ्लाय ओवरब्रिज से गुजर रहे थे, तभी अचानक कार में आग लग गई और वह भभकने लगी। कार में आग लगने की जानकारी कार के अंदर बैठे लोगों को नहीं थी। जब अन्य वाहन चालकों ने उन्हें बताया, तब सभी हड़बड़ी में कार से उतरे। थोड़ी ही देर में कार सुलगने लगी।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...