Monday, 18 September 2017

कैंसर में इम्युनोथैरेपी 75 फीसदी सफल, सूरत में भी होगा इलाज

कैंसर के इलाज में ज्यादा कारगर इम्युनोथैरेपी से सूरत में भी जल्द इलाज संभव हो सकेगा।
सूरत.कैंसर के इलाज में ज्यादा कारगर इम्युनोथैरेपी से सूरत में भी जल्द इलाज संभव हो सकेगा। यह मौजूदा कीमो थैरेपी और रेडिएशन के मुकाबले कम दर्द देने वाली और ज्यादा असरकारक होगी। इसमें किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। सूरत के उधना स्थित रक्तदान केन्द्र के अनुसंधान विभाग ने सालभर के शोध के बाद 75 फीसदी मामलों में सकारात्मक परिणाम हासिल किए हैं। उधना स्थित रक्तदान केन्द्र के अनुसंधान विभाग के डॉ. कंचन मिश्रा ने बताया कि हमने 10 मरीजों के कैंसर सेल और शरीर से इम्युन सेल लेकर ट्रेंड किया। उनकी क्षमता बढ़ाई और गोस्ट फीचर भी डाला। आम लोगों के इम्युन सेल को लेकर भी उसे कैंसर सेल से लड़ने के लिए तैयार किया है। विदेशों और भारत के महानगरों में भी इस थैरेपी पर रिसर्च चल रही है। कहीं-कहीं इलाज देना भी शुरू कर दिया है। कुछ मामूली परीक्षण पूरे होने के बाद सूरत में चार महीने बाद सूरत में इस थैरेपी से इलाज शुरू होने की उम्मीद है।
कैंसर कोशिकाओं को ढूंढकर मारेगी---मरीज के शरीर में मौजूद रोग प्रतिरोधक प्रणाली की कोशिका को बाहर निकाल कर उसकी मारक क्षमता को बढ़ाया जाता है। खासकर कैंसर की कोशिकाओं को ढूंढकर खात्मा करने के लिए विकसित करेंगे। इसमें सप्ताहभर का समय लगेगा। ये कोशिकाएं मरीज के शरीर में फिर से छोड़ दी जाएंगी, जो रक्त प्रणाली का हिस्सा लिम्फ में शामिल होकर कैंसर कोशिकाओं पर हमला शुरू कर देंगी।

स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान नहीं-- पीड़ित मरीज में व्हाइट ब्लड सेल को प्रवाहित करने वाला लिम्फेटिक वेसेल कैंसर को भी पूरे शरीर में फैलाने लगता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली इसे हर बार नहीं पकड़ पाती है, जिससे कीमोथैरेपी और रेडिएशन के बावजूद कैंसर की सभी कोशिकाएं नष्ट नहीं हो पातीं। इसके बदले हेल्दी सेल भी नष्ट हो जाती हैं और कैंसर भी पूरी तरह खत्म नहीं हो पाता। इम्युनोथैरेपी में हेल्दी सेल को खतरा नहीं रहेगा। शुरुआत में यह थैरेपी थोड़ी महंगी हो सकती है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...