Friday, 29 September 2017

शर्मनाक: बीकानेर में दिल्ली की महिला के साथ 23 लोगों ने किया गैंगरेप

बीकानेर: ई दिल्ली से बीकानेर आई महिला के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार 6 आरोपियों को अदालत ने 3 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी 6 आरोपियों को वीरवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आज उन्हें न्यायालय में पेश किया और अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।  पुलिस ने पीड़िता के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत भी बयान भी दर्ज कराये है। पीड़िता ने 23 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 

गौरतलब है कि नई दिल्ली निवासी पीड़िता यहां पर अपने भूखंड को देखने आई थी और सोमवार शाम को बीकानेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाटू श्याम मंदिर के पास खड़ी थी। तभी वहां पर एक गाड़ी में आये राजू राम तथा सुभाष उसे अगवा करके ले गये और फोन कर अपने दोस्तों को भी बुला लिया जिन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे बाइक पर सुबह करीब 4 बजे जयपुर रोड पर छोड़कर फरार हो गए थे। 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...