गांधीनगर.कांग्रेस ने राज्यसभा की तीन सीटों पर हुए चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी अहमद पटेल के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने वाले शंकरसिंह वाघेला तथा आठ अन्य और इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले छह समेत कुल 14 विधायकों को छह साल तक कोई भी चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रमनलाल वोरा के समक्ष याचिका दायर की है।विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मोहनसिंह राठवा और सचेतक शैलेष परमार ने एक वरिष्ठ वकील के माध्यम से यह याचिका दायर की।
- परमार ने कहा कि पार्टी ने 25 जुलाई को ही व्हिप जारी कर अपने सभी तत्कालीन 57 विधायकों को अहमद पटेल के पक्ष में मतदान करने को कहा था। इसके बावजूद इनमें से छह ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया जबकि आठ ने क्रॉस वोटिंग की।
- हमने संविधान की अनुसूची दस में दलबदल संबंधी प्रावधान और जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत इन सभी पर अगले छह साल तक किसी भी चुनाव में उम्मीदवारी पर रोक लगाते हुए उन्हें इसके अयोग्य घोषित करने के लिये याचिका दायर की है।
भाजपा उम्मीदवार ने कोर्ट में जीत को चुनौती दी-
उक्त चुनाव में मध्यरात्रि के बाद हुई मतगणना में वाघेला के समर्थक दो तत्कालीन बागी कांग्रेस विधायकों के मत चुनाव आयोग के रद्द करने के बाद अहमद पटेल की मामूली अंतर से जीत हुई थी। इसमें भाजपा के तीसरे प्रत्याशी तथा कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व सचेतक बलवंत सिंह राजपूत की हार हुई थी।
- उन्होंने भी इस फैसले को अदालत में चुनौती दे रखी है। दो अन्य भाजपा प्रत्याशी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जीत गए थे। राजपूत समेत तीन पूर्व कांग्रेस विधायक पहले ही भाजपा में शामिल हो गए थे।
- कांग्रेस ने तकनीकी रूप से सभी 14 को निष्कासित करने की घोषणा की थी। इनमें से वाघेला तथा उनके पुत्र महेन्द्रसिंह को छोड़ अन्य अधिकतर अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
राजकोट में कांग्रेस का ‘जीत निश्चित सम्मेलन’
राजकोट में कांग्रेस की ओर से जीत निश्चित कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस कन्वीनर शक्ति सिंह गोहिल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नर्मदा के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा लोगों को मूर्ख बना रही है

No comments:
Post a Comment