Friday, 8 September 2017

डेरा मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन, भारी सुरक्षाबल, 100 बैंक कर्मचारी, 50 वीडियोग्राफर डेरे के अंदर मौजूद

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर यह तलाशी अभियान हो रहा है. तलाशी अभियान की देखरेख के लिए कोर्ट ने रिटायर्ड सेशन जज एकेएस पवार को कमिश्नर नियुक्त किया है

सिरसा: हरियाणा के सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में तलाशी अभियान शुरू चुका है. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के नियुक्त किए गए कोर्ट कमिश्नर की निगरानी में तलाशी अभियान चल रहा है. तलाशी अभियान को 10 भागों में बांटा गया है. इस अभियान के लिए एसपी रैंक के अधिकारियों की 10 टीमें बनाई गई हैं. राज्य पुलिस, अर्धसैनिक बल, आरएएफ़ के जवान, बम निरोधी दस्ता, दंगा निरोधी बल और दमकल की गाड़ियां भी अंदर गई हैं. इसके अलावा सेना की 4 टुकड़ियों को रिज़र्व रखा गया है. ड्रोन से डेरे की निगरानी की जा रही है. बैंक के 100 कर्मचारी भी डेरे के अंदर हैं. राजस्व विभाग की टीमें भी अंदर जाएंगी. ताला तोड़ने वाले भी अंदर ले जाए गए हैं. जेसीबी मशीनें भी पहुंची हैं. पूरे तलाशी अभियान की वीडियोग्राफ़ी की जा रही है.  इसके लिए 50 वीडियोग्राफर पहुंचे हैं. डेरे का कैम्पस करीब 700 एकड़ का है इसलिए इस तलाशी अभियान में काफ़ी समय लग सकता है. डेरा सुरक्षाकर्मियों के पास 30 से ज़्यादा लाइसेंसी हथियार हैं. पूरे तलाशी अभियान की सीलबंद रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी जाएगी


No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...