Thursday, 20 April 2017

आतंकियों पर वारः मुंबई-बिजनौर से 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, IS से होने का शक

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी की एटीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। जालंधर, बिजनौर और मुंबई से ये संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हुए हैं। यूपी के बिजनौर में एटीएस और एसटीएफ ने छापेमारी कर 2 लोगों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई किस कारण की गई है, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

बिजनौर के बढ़ापुर कस्‍बे के मोहल्‍ला भजड़ावाला में मस्जिद है। वहीं ये दोनों कार्यरत हैं। मस्जिद में कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के गांव अकबराबाद अलीपुरा निवासी मो. फैजान इमाम के तौर पर, जबकि नगीना थानाक्षेत्र के गांव तुकमापुर निवासी मो. तनवीर मुअज्‍जम के तौर पर कार्यरत है। गुरुवार सुबह 4:30 बजे नमाज के लिए अजान ही हुई थी। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे।

उन्‍होंने खुद को एटीएस से बताया। उनके साथ स्‍थानीय थाने के सिपाही भी थे। टीम मो. फैजान और मो. तनवीर को हिरासत में साथ लेकर चली गई। बाद में लोग बढ़ापुर थाने में पहुंचे। लोगों के अनुसार एसओ मुकेश कुमार ने एटीएस द्वारा हिरासत में लिए जाने की बात स्‍वीकारी। बताया कि टीम आई थी, स्‍थानीय स्‍तर पर दो सिपाही मांगे थे। इससे ज्‍यादा कोई अन्‍य जानकारी होने की बात से उन्‍होंने इनकार किया।

कई दिन से देखे जा रहे थे टीम के सदस्‍य
प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो टीम के सदस्‍य पिछले करीब एक सप्‍ताह से आसपास के क्षेत्र में देखे जा रहे थे। सुबह भी टीम अपनी गाड़ियां काफी दूर पुल के पास छोड़कर ही पैदल मस्जिद पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान टीम के सदस्‍यों ने किसी से कोई बात नहीं की।

बिजनौर पुलिस को नहीं जानकारी
गुरुवार सुबह 9:30 बजे तक बिजनौर के जिलास्‍तर के पुलिस अधिकारी मामले में कोई जानकारी नहीं होने की बात कह रहे थे। एएसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। स्‍थानीय पुलिस का इसमें कोई रोल नहीं था। वह जानकारी करा रहे है कि किसने इन लोगों को उठाया है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...