Thursday, 2 March 2017

बिहार: PM को डकैत और नक्सली कहने वाले मंत्री मस्तान के खिलाफ केस दर्ज

पीएम नरेंद्र मोदी को 'डकैत और नक्सली' कहने वाले मंत्री अब्दुल जलील मस्तान के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। बिहार के कैबिनेट मंत्री अब्दुल जलील मस्तान के बयान से राजनीति में मचे बवाल फिलहाल शांत होता नहीं दिख रहा है। जलील के इस बयान को लेकर सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक की तीखी प्रतिक्रिया है। ताजा घटना में पटना के बांकीपुर सीट से बीजेपी के विधायक नितिन नवीन ने कोतवाली थाने में मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
केस मे विधायक ने मंत्री की नागरिकता की जांच कराने की भी मांग की है साथ जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। मालूम हो कि मंगलवार को नोटबंदी के विरोध को लेकर हुए एक प्रदर्शन में मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने पीएम मोदी की तस्वीर पर कार्यकर्ताओं से जूते मरवाए थे और उनके खिलाफ अपशब्द भी कहे थे।
मैंने किसी को पीएम के पोस्टर पर जूता मारने को नहीं कहा
उन्होंने पीएम मोदी को 'डकैत और नक्सली' तक कह दिया था। हालांकि अब मंत्री सफाई में कह रहे हैं कि उन्होंने किसी से भी पीएम की तस्वीर पर जूता मारने के लिए नहीं कहा था। विधानसभा में हंगामे के बाद उन्होंने कहा कि अगर किसी को उनके बयान से ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...