Sunday, 12 March 2017

आज लगेगी यूपी के नए CM के नाम पर मुहर, राजनाथ से मिले अमित शाह

उत्तर प्रदेश में बीजेपी को दो-तिहाई बहुमत के बाद सीएम चेहरे को लेकर बैठकों का दौर जारी है. वैसे तो कई नेताओं के नाम उभरकर सामने आ रहे हैं, लेकिन आखिरी पसंद पर पीएम मोदी और अमित शाह की रजामंदी के बाद ही मुहर लगेगी. इस कड़ी में अमित शाह से आज राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक आज शाम तक सीएम के नाम पर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा.अमित शाह और राजनाथ सिंह के बीच मुकालात से क्या निकला, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. वैसे राजनाथ सिंह के नाम भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं. इससे पहले भी वो सूबे की कमान संभाल चुके हैं . कद्दावर नेता के साथ-साथ इनकी छवि-सुथरी है. हालांकि राजनाथ सिंह ने इस बारे में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
राजनाथ सिंह अलावे भी ये चेहरे चर्चा और रेस में हैं:
केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेशाध्यक्ष
ताकत: गैर-यादव ओबीसी तबके के वोटों को बीजेपी की ओर मोड़ने में अहम भूमिका. अमित शाह के साथ करीबी रिश्ते. 
कमजोरी: पहली बार सांसद, प्रशासनिक अनुभव की कमी, जनाधार वाले नेता की छवि नहीं.
मनोज सिन्हा, दूरसंचार और रेल राज्य मंत्री
ताकत: प्रशासन चलाने का अच्छा अनुभव, साफ छवि वाले नेता, पूर्वी यूपी में बीजेपी के सबसे कद्दावर नेताओं में शुमार. 
कमजोरी: ब्राह्मण नेता को सीएम बनाने से दलितों के रुठने का खतरा. बीजेपी का कट्टरवादी हिंदू खेमा हो सकता है नाराज.
योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर सांसद
ताकत: मजबूत जनाधार वाले नेता हैं आदित्यनाथ, पार्टी के सबसे अहम हिंदुत्ववादी नेताओं में से एक. कमजोरी: विवादों में रहने वाले नेता की छवि. प्रशासन चलाने का अनुभव नहीं.
महेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री
ताकत: आरएसएस के भीतर अच्छी पैठ, ईमानदार छवि वाले नेता. 
कमजोरी: नोएडा तक जनाधार सीमित. ब्राह्मण चेहरा होने के नाते दलितों और पिछड़ों के नाराज होने का खतरा.

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...