Sunday, 5 March 2017

सूरत में पुरातन चिकित्सा- आयुवेर्दिक ,नेचरोपेथी चिकित्सा अस्पताल बनेगा

अस्पताल का MOU गुजरात सरकार के साथ

सूरत- सेवा फाउंडेशन ने वाइब्रेंट गुजरात २०१७ में पुरातन चिकित्सा- आयुवेर्दिक ,नेचरोपेथी चिकित्सा से सम्बंधित एक हॉस्पिटल का निर्माण १० एकड़ जमीन पर सूरत के आस पास ही करवाया जाएगा। 50 कमरों का निर्माण करवाकर अस्पताल में 50 बेड से धीरे धीरे 300 बेड तक की व्यवस्था की जायेगी । जिससे रोगी व्यक्ति 15 दिन से लेकर जितनी जरुरत हो तब तक अपना इलाज करवा सकेगा इस हॉस्पिटल से सम्बंधित MOU गुजरात सरकार के साथ किया गया था । सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल पीतलिया ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य अपनी पुरातन धरोहर को जन सामान्य तक पहुचाना है और लोगो को न्यूनतम कीमत पर ये सभी इलाज उपलब्ध करवाना है। इस हॉस्पिटल की अनुमानित लागत 25 करोड़ की पूर्ति सूरत के व्यापारियो और उद्योगपतियो के सहयोग से की जायेगी। इस संदर्भ में सेवा फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अनिल पीतलिया , फाउंडर मेंबर अनुपम गोयल ,संरक्षक सदस्य शेखर अग्रवाल और सदस्य नवीन दायमा ने गाँधी नगर सचिवालय में सम्बंधित अधिकारी डॉ.कंदर्प आर देसाई डायरेक्टर गुजरात आयुष्य और डॉ.सेजल आयुष्य डिपार्टमेंट से मुलाक़ात की ।अधिकारियो द्वारा MOU सर्टिफिकेट सेवा फाउंडेशन को प्रदान किया गया एक उच्च स्तरीय मीटिंग मे अग्र सचिव श्री पंकज कुमार IAS ने MOU से संबधित जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...