Sunday, 19 March 2017

योगी को यूपी का मुख्यमंत्री बनाना, ‘गंगा जमुना तहजीब' पर हमला है : ओवैसी

नयी दिल्ली : ऑल इंडिया  मजलिस-ए-इत्‍तेहादुल मुस्‍लमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के फैसले को आड़े हाथ लिया है. उन्‍होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘न्यू इंडिया' विजन का हिस्सा है. अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले ओवैसी ने कहा कि उन्हें योगी को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले पर कोई हैरत नहीं हुई.
उन्होंने कहा कि यह फैसला भारत की सदियों पुरानी ‘गंगा जमुनी तहजीब' पर हमला है. ओवैसी ने बताया, ‘‘यह मोदीजी और भाजपा का ‘न्यू इंडिया' है. लेकिन यह जरा भी चौंकाने वाला नहीं है. समाजवादी पार्टी जब सत्ता में थी तो उसने मुस्लिमों को धोखा दिया. अब हम खास वर्ग के विकास का मॉडल देखेंगे. वे इसी ‘विकास' की बातें तो करते हैं.'

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...