Wednesday, 22 March 2017

योगी मंत्रिमंडल: विभागों का बंटवारा आज संभव, कल मिले थे मोदी-शाह से

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के मंगलवार को दिल्ली में नेताओं से मिलने के बाद संभावनाएं जताई जा रही है कि आज या कल प्रदेश में मंत्रिमंडल का बंटवारा किया जा सकता है। यूपी में आदित्यनाथ को सीएम पद की शपथ लिए तीन दिन हो गए हैं। इससे पहले मंगलवार को आदित्यनाथ योगी ने दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी, अरुण जेटली, शाह आदि नेताओं से मुलाकात की। तकरीबन घंटेभर चली इस मुलाकात में पीएम और योगी के बीच यूपी सरकार के 100 दिनों के एजेंडे को लेकर चर्चाएं हुई थी। वहीं, इसके बाद योगी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आवास जाकर मुलाकात की !

सीएम बनने के लोकसभा में दी पहली स्पीच
उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद आदित्यनाथ योगी ने मंगलवार शाम को लोकसभा में पहली बार भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की कई बार प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के लिए काम करने वाली सरकार है। यह सरकार जाति, धर्म देखे बिना विकास कर रही है। यूपी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी के सपनों का प्रदेश होगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा दंगे हुए लेकिन हमनें पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं होने दिया।

अयोध्या विवाद पर SC की टिप्पणी का किया स्वागत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या विवाद के अदालत के बाहर निपटारा करने के सुझाव का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को साथ बैठकर इसका हल करना चाहिए।
सीएम आदित्यनाथ ने कहा, 'हम इसका स्वागत करते हैं और दोनों पक्षों को अपने मतभेद सुलझा कर इसका हल निकालता चाहिए। उन्हें राज्य सरकार से जो भी सहयोग चाहिये, हम वो करेंगे।'

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...