बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है. वहां होली के रंगीन होर्डिंग के जरिये विधानसभा चुनावों में बीजेपी का समर्थन करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया गया है. ली मेरिडियन होटल से लेकर बीजेपी मुख्यालय तक के रास्ते के बीच लोगों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं. पार्टी कार्यकर्ता पीएम मोदी के बड़े-बड़े कटआउट लेकर सड़कों के दोनों ओर खड़े दिखे. स्वागत समारोह में कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं.
प्रधानमंत्री बीजेपी मुख्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे. स्वागत समारोह के बाद बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक होनी है, जहां यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के नाम तय किए जा सकते हैं. कहा जा रहा है कि यूपी में मुख्यमंत्री पद के लिए केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का नाम सबसे आगे चल रहा है. वहीं अमित शाह के क़रीबी दिनेश शर्मा भी रेस में हैं.
यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, महासचिव श्रीकांत शर्मा समेत कई और नामों की चर्चा चल रही है. वहीं उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क़रीबी त्रिवेंद्र सिंह रावत, सतपाल महाराज, प्रकाश पंत जैसे कई नाम रेस में हैं.

No comments:
Post a Comment