Monday, 20 February 2017

सदी के महानायक से कहेंगे कि वे गधों का प्रचार न करें : अखिलेश

उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने रेप के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति के विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित किया। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कैबिनेट मंत्री और सपा प्रत्याशी प्रजापति के खिलाफ पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। प्रजापति को लेकर सपा और अखिलेश विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। हालांकि सोमवार की रैली में अखिलेश यादव के भाषण से पहले ही प्रजापति मंच से उतर गए थे।
अमित शाह मेरी हत्या करवाना चाहते हैं: प्रजापति
दूसरी ओर प्रजापति ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा, बीजेपी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उनकी हत्या करवाने की साजिश कर रहे हैं। प्रजापति ने कहा है, ‘एक प्रजापति मैं हूं मेरी भी हत्या कराना चाह रहे हैं, ये लोग जेल नहीं हत्या कराना चाह रहे हैं, अमित शाह कराना चाह रहे हैं, बीजेपी के लोग कराना चाह रहे हैं।’
गायत्री पर क्या है आरोप
चित्रकूट की महिला का आरोप है मंत्री ने सपा में उच्च पद के नाम पर कई बार रेप किया और उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ की। इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट खारिज होने के बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। प्रजापति ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है। यूपी सरकार ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि 2013 के मामले की जांच में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है।
बुआ जी बीजेपी के साथ पहले भी रक्षाबंधन मना चुकी हैं: अखिलेश
इससे पहले उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने अमेठी के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और बीएसफी चीफ मायावती पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा, बुआजी से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि बीजेपी के साथ वह पहले भी रक्षाबंधन मना चुकी है।
सीएम अखिलेश के भाषण की मुख्य बातें...
  • बुआजी आजकल विकास की बात कर रहीं, उनका विकास पत्थरों के हाथियों में दिखता है।
  • इस बार समाजवादी लोग लट्ठमार होली खेलने को तैयार।
  • सदी के सबसे बड़े महानायक से कहेंगे, आप गुजरात के गधों का प्रचार मत करिए।
  • पीएम हर हफ्ते मन की बात करते हैं लेकिन जनता नहीं समझ पा रही है।
  • सपा सत्ता में आएगी, तो किसानों का 50,000 तक का कर्ज माफ होगा।
  • पीएम मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र के किसानों को पहले देखें।
  • भारतीय जनता पार्टी ने कोई काम नहीं किया, किसानों को धोखा दिया।
  • मोदी जी दिवाली-रमजान की बात बाद में करना, पहले काशी पर सच बोलकर दिखाओ।
  • पीएम गंगा मां की कसम खाकर बोलें, काशी में 24 घंटे बिजली मिल रही है या नहीं मिल रही।
  • समाजवादी सरकार काशी में 24 घंटे बिजली दे रही है।
  • बनारस में सपा विधायक के कहने पर काशी को 24 घंटे बिजली दिया।
  • काशी से चुने गए पीएम जी, कम से कम आप सच तो बोलो।
  • काशी जाकर PM बोले, गंगा मैय्या ने बुलाया है। अभी चुनाव में बोले-यूपी ने गोद ले लिया है:
  • बीजेपी वालों ने अच्छे दिनों का वादा कर लाइन में लगा दिया
  • तीसरे चरण के मतदान के बाद सपा-कांग्रेस गठबंधन सबसे आगे चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...