Tuesday, 7 February 2017

मुंबई में हार्दिक पटेल, उद्धव से मिलेंगे, शिवसेना के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

गुजरात के पटेल नेता और राज्य में बीजेपी की आंखों की किरकिरी हार्दिक पटेल सोमवार देर रात मुंबई पहुंच गए। मंगलवार को वह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से बांद्रा स्थित उनके आवास मातोश्री पर मुलाकात करेंगे।
हार्दिक पटेल एयर इंडिया की फ्लाइट से अहमदाबाद से मुंबई पहुंचे। इसके बाद, वह सीधे बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित होटल चले गए। यह जगह मातोश्री से बस कुछ ही दूरी पर स्थित है। हार्दिक पटेल ने  बातचीत में कहा कि वह गोरेगांव से शिवसेना के कैंडिडेट के लिए बीएमसी चुनाव में प्रचार करेंगे। पटेल ने यह भी कहा कि वह 'लाइक माइंडेड' लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं भगत सिंह और बालासाहेब ठाकरे को आदर्श मानते हुए बड़ा हुआ हूं। मैं वीर सावरकर की धरती पर आकर बहुत खुश हूं।'
मंगलवार शाम गोरेगांव में पटेल नवनिर्माण सेना की ओर से रोड शो का आयोजन होगा। हार्दिक पटेल इसमें शामिल होंगे। इसके तुरंत बाद वह एक बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें शिवसेना नेता और मंत्री सुभाष देसाई भी शामिल होंगे। देसाई ने इस बात की पुष्टि की कि पटेल शिवसेना कैंडिडेट के लिए वोट मांगेंगे। उद्धव से अपनी मुलाकात पर हार्दिक पटेल ने कहा कि वह सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए उन्होंने कहा, 'हमारे ऊपर थोपी गई गुलामी से हम आजादी चाहते हैं।'

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...