Wednesday, 22 February 2017

शाह ने कांग्रेस, सपा व बसपा को बताया कसाब, कहा- यूपी को इनसे मुक्ति दिलानी है

मुलायम के संसदीय क्षेत्र आज़मगढ़ के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचल की पहली सभा करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस-सपा और बसपा को कसाब बताया और इससे मुक्ति का आह्वान किया। गांधी स्मारक पीजी कालेज कोयलसा में शाह ने कहा कि कसाब (कांग्रेस, सपा और बसपा )ने बहुत परेशान किया है। प्रदेश को अभी तक तीनों ने केवल लूटा है।
शाह ने कहा कि यूपी में 5 वर्षों से अखिलेश सीएम हैं, फिर क्यों पूछते हैं, अच्छे दिन कब आएंगे? शाह ने आरोप लगाया कि लैपटॉप बांटने से पहले अखिलेश धर्म पूछते हैं। बीजेपी सरकार सभी युवाओं को बिना भेदभाव के लैपटॉप देगी।
गायत्री प्रजापति का बगैर नाम लिए कहा कि अखिलेश बलात्कारी मंत्री को जेल भेजने की बजाए उसका प्रचार कर रहे हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस नहीं भाजपा प्रदेश का विकास करेगी।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...