लखनऊ- समाजवादी पार्टी में चल रही पारिवारिक कलह के बीच जहां अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल यादव को पार्टी से दरकिनार कर दिया है, तो वही परिवार के कुछ लोगों को पार्टी में जगह भी दे दी है। अखिलेश यादव ने अपर्णा यादव को टिकट देने के बाद अपने छोटे भाई अनुराग यादव को सरोजनी नगर सीट से उम्मीदवार बनाया है।मुलायम कुनबे से निकला एक और नेता- अनुराग यादव मुलायम कुनबे के 22 वें सदस्य़ हैं जिन्होंने राजनीति में कदम रखा है। अनुराग ने मंगलवार को लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से नामांकन भी कर दिया है। आपको बता दें कि इस सीट से पहले मुलायम के खास शारदा प्रताप शुक्ला विधायक थे। हालांकि अपना टिकट कटता देख वे अखिलेश के खिलाफ हो गए। इससे पूर्व इस सीट से अखिलेश के भी चुनाव लड़ने की चर्चा थी जिस पर अखिलेश ने यह कह कर विराम लगा दिया था कि वे किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे।शारदा प्रसाद शुक्ल अखिलेश सरकार में उच्च शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं (उन्होंने अभी इस्तीफा नहीं दिया है)। नाराजगी में उन्होंने आरएलडी का दामन थाम लिया है। खास बात यह है कि उन्होंने बिना सपा छोड़े इसी सीट से सोमवार को नामांकन भी किया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment