Thursday, 9 February 2017

AIADMK संकट: राज्यपाल से मिले पनीरसेल्वम, शशिकला भी गवर्नर से मिलेंगी

राज्यपाल सी विद्यासागर गुरुवार को शाम पांच बजे सीएम ओ. पनीरसेल्वम से मिले। इसके बाद सीएम ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि मैंने गर्वनर को राज्य राजनैतिक हालात से अवगत कराया और मैं चाहता हूं कि धर्म की जीत हो। राज्यपाल अब अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला से 7.30 बजे मिलेंगे।
राज्यपाल ने शशिकला को अकेले मिलने के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने साथ किसी नेता को साथ न लेकर आए। इससे पहले अन्‍नाद्रमुक के एक नेता ई मधूसूदनन ने शशिकला का साथ छोड़ते हुए पनीरसेल्वम का साथ देने का फैसला किया है।
सीएम ने कहा अम्मा के आवास को स्मारक बनाया जाना चाहिए
पनीरसेल्वम ने आज कहा कि जयललिता के पोएस गार्डन आवास को स्‍मारक में तब्‍दील कर दिया जाना चाहिए। अभी इस घर में शशिकला रहती हैं। वहीं शशिकला ने अपने समर्थन में 130 विधायकों को बसों में अज्ञात स्‍थान पर भेज दिया है। माना जा रहा है कि उनके मोबाइल फोन भी ले लिए गए हैं।
राज्यपाल के सामने विकल्प
पहला विकल्प- राज्यपाल चाहे तो पनीरसेल्वम को मुख्यमंत्री बने रहने दें और उन्हें बहुमत साबित करने को कहें।
दूसरा विकल्प- शशिकला को सरकार बनाने का न्योता दें और बहुमत साबित करने को कहें।
तीसरा विकल्प- राज्यपाल विधानसभा भंग कर राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं, जिसकी उम्मीद कम है।
 मामला- मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने सोमवार को यह कहकर सनसनी फैला दी कि उन्हें इस्तीफे के लिए मजबूर होना पड़ा ताकि शशिकला के इस पद पर काबिज होने का रास्ता साफ हो सके। बगावत करने पर शशिकला ने पनीरसेल्वम को कोषाध्यक्ष पद से हटाकर डिंडीगुल श्रीनिवासन को नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। शशिकला ने कहा था कि एआईएडीएमके एक परिवार की तरह एकजुट है, कोई समस्या नहीं है। उन्होंने पनीरसेल्वम पर किसी भी चीज के लिए दबाव नहीं डाला।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...