दिल्ली विश्वविद्याल के रामजस कॉलेज में हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया फेसबुक-ट्विटर पर कैंपेन चलाने वाली करगिल युद्ध में शहीद हुए जवान मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर कौर ने अब खुद को कैंपेन से अलग कर लिया है। वहीं, गुरमेहर को रेप की धमकी के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा ये भी खबरें आ रही हैं कि गुरमेहर घर लौट रही हैं।
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद भी प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे। डी राजा और सीताराम येचुरी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। छात्रों का ‘स्टूडेंट अगेन्स्ट रेप थ्रेट’ मार्च डीयू के खालसा कॉलेज से शुरू किया। इस मार्च के दौरान मिरांडा हाउस कॉलेज के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया। वहीं इससे पहले डीयू की आर्ट्स फैक्ल्टी के बाहर छात्र संगठन एनएसयूआई के छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
गुरमेहर के दादा कंवलजीत सिंह ने कहा कि ड्रामा किया जा रहा है। इसको मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। नेताओं को बयान देने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह एक छोटी लड़की है। उसने कारगिल युद्ध में अपने पिता को खोया है।
केजरीवाल ने कहा, हो सख्त कार्रवाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात कर रामजस कॉलेज में हिंसा करने तथा एक छात्रा गुरमेहर कौर को धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई का अनुरोध किया। उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि बैजल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ हर संभव कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में तनावपूर्ण माहौल के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इन लोगों की ज्यादतियों के कारण ही तनाव पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश भक्ति के नाम पर ये लोग सरेआम अपनी मनमानी करते हैं। खुद ही नारे लगवाते हैं और फिर खुद ही वहां विरोध करने पहुंच जाते हैं।

अपने अगले ट्वीट में गुरमेहर ने छात्र लेफ्ट संगठन आईसा की ओर से निकाले जाने वाले मार्च के लिए छात्रों को शुभकामना दी और कहा मार्च में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जमा हों और ये कैंपेन सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि सभी छात्र-छात्राओं के लिए है'। साथ ही अपने विरोधियों को जवाब देते हुए गुरमेहर ने लिखा 'जो लोग भी मेरे साहस पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उन्हें बताना चाहती हूं कि मैंने उसके कहीं ज्यादा हिम्मत दिखाई'. अपने अगली ट्वीट में उन्होंने लिखा 'ये पक्की बात है कि आगे से कोई भी हिंसा और धमकी देने से पहले दो बार जरूर सोचेगा'।
गुरमेहर कौर ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया, मैं इस कैंपेन से अलग हो रही हूं। सभी लोगों को शुभकामनाएं। अब मुझे अकेला छोड़ दें। मुझे जो कहना था, वो कह दिया।'आगे उसने अपने ट्वीट में लिखा कि यह कैंपेन स्टूडेंट्स के लिए है न की उनके लिए। अधिक से अधिक संख्या में आप लोग मार्च में शामिल हों। बेस्ट ऑफ लक।
रामजस में हुई हिंसा के खिलाफ आईसा, एसएफआई समेत कई लेफ्ट स्टूडेंट्स विंग की अगुवाई में स्टूडेंट्स आज मार्च निकालेंगे। इस मार्च का नाम ‘स्टूडेंट अगेन्स्ट रेप थ्रेट’ है।
गुरमेहर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करने के बाद रेप की धमकियां मिलने पर छात्र संगठन एकजुट होकर यह मार्च निकालेंगे। लेफ्ट विंग की अगुवाई में आज एसजीटीबी खालसा कॉलेज से 12:30 बजे 'पब्लिक प्रोटेस्ट मार्च' निकाला जाएगा, जिसमें स्टूडेंट्स और टीचर्स दोनों शामिल होंगे।
इस मार्च में डीयू ही नहीं, जेएनयू के अलावा आईपी, अंबेडकर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स टीचर्स भी शामिल होंगे। डूटा, जेएनयूटीए ने भी इस मार्च का साथ दिया है।
भाजपा/एबीवीपी वाले खुद लगवाते हैं देश विरोधी नारेः केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि ये देश विरोधी नारे भाजपा/एबीवीपी वाले खुद ही लगवाते हैं। उन्होंने कहा कि वह आज दोपहर ढाई बजे उपराज्यपाल से मिलेंगे और एबीवीपी के गुंडों तथा रेप की धमकी मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे।

No comments:
Post a Comment