Saturday 4 February 2017

पंजाब में 9.30 बजे तक 8% मतदान, गोवा में दिग्गजों ने डाले वोट

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को गोवा में सुबह सात बजे से शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। गोवा में 40 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। वहीं पंजाब में 117 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किए गए हैं।
गोवा में सुबह नौ बजे तक 15 फीसदी मतदान होने की खबर है। उत्तरी गोवा में 16 फीसदी और दक्षिणी गोवा 14 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं पंजाब में सुबह साढ़े नौ बजे तक आठ फीसदी मतदान हुआ है।
पर्रिकर, पारसेकर ने किया मतदान
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पणजी में मतदान किया। उसके बाद उन्होंने कहा कि गोवा में इस बार पिछले बार की तुलना में इस बार अधिक मतदान होने की उम्मीद है। पिछली बार 84 फीसदी मतदान हुआ था। उन्होंने कहा कि भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलेगा और वह जीतकर फिर सत्ता में आएगी।गोवा के सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर ने उत्तरी गोवा के अरंबोल में मतदान किया।वहीं, पंजाब के पटियाला (शहर) सीट से अकाली दल के प्रत्याशी जनरल (सेवानिवृत्त) जे जे सिंह ने मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी परगट सिंह ने जालंधर के बूथ नंबर 66 पर वोट डाला। आप नेता गुरप्रीत घुग्गी ने बठिंडा में वोट डालने के बाद कहा कि मतदान हमारा अधिकार है, इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। पंजाब में कांग्रेस, भाजपा-शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी की परीक्षा होगी। वहीं गोवा में भाजपा अपनी सत्ता बचाने की कोशिश करेगी, वहां आप भी लड़ाई में है।पंजाब में कांग्रेस, भाजपा-शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी की परीक्षा होगी। वहीं गोवा में भाजपा अपनी सत्ता बचाने की कोशिश करेगी, वहां आप भी लड़ाई में है।
कड़ी टक्कर- पंजाब और गोवा में इस विधानसभा चुनाव में बहुकोणीय मुकाबला हो रहा है। इन दोनों राज्यों में अरविंद केजरीवाल की ‘आप’ कांग्रेस और भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है।
पंजाब चुनाव के लिए एक लाख सुरक्षाकर्मी तैनात- पंजाब में 117 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए कल चार फरवरी को एक चरण में होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टालने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा की गई है।पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वीके भावरा ने कहा कि पूर्ववर्ती चुनावों के मुकाबले इस बार सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गयी है।
पंजाब में त्रिपक्षीय मुकाबले के बीच चुनाव आयोग का पूवार्नुमान है कि 2017 विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 85 फीसद के आसपास रहेगा।पंजाब के मुख्य निवार्चन अधिकारी वीके सिंह ने गुरुवार को कहा, चुनावी मशीनरी चार फरवरी को मतदान के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।सिंह ने कहा कि राज्य में 14,177 मतदान स्थलों पर 14 सहायक मतदान केन्द्रों सहित कुल 22,614 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। संवेदनशील चुनाव केन्द्रों के संबंध में पूछने पर सिंह ने कहा कि करीब 5500 संवेदनशील और करीब 800 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र हैं।
उन्होंने कहा, प्रदेश में कुल 1.98 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 93.76 लाख महिलाएं, और 415 थर्ड जेंडर है। 4.05 लाख मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।  

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...