उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में अपराह्न पांच बजे तक 61.16 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उत्तर प्रदेश के मुख्य निवार्चन अधिकारी के प्रवक्ता ने बताया कि अपराह्न पांच बजे तक 61.16 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चरण में फरूर्खाबाद, हरदोई, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी और सीतापुर सहित 12 जिलों के 69 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहा है।
कानपुर समेत आठ जिलों का शाम पांच बजे तक मतदान अपडेट
कानपुर में 56.40%
कानपुर देहात में 60.7 %
कन्नौज में 65.63 %
फर्रुखाबाद 61.00 %
उन्नाव में 61.00 %
हरदोई में 63.00%
औरैया में 61 %
इटावा में 62 %
कानपुर में 56.40%
कानपुर देहात में 60.7 %
कन्नौज में 65.63 %
फर्रुखाबाद 61.00 %
उन्नाव में 61.00 %
हरदोई में 63.00%
औरैया में 61 %
इटावा में 62 %
मैनपुरी में शाम पांच बजे तक मतदान
मैनपुरी- 58.75%
भोगांव- 59.01%
करहल-58.98%
किशनी-58.05%
टोटल--58.72 %
मैनपुरी- 58.75%
भोगांव- 59.01%
करहल-58.98%
किशनी-58.05%
टोटल--58.72 %
लखनऊ में शाम 5:00 बजे तक कुल 58.1 फीसदी मतदान
मलिहाबाद 62%
बीकेटी 66%
सरोजनीनगर 58%
लखनऊ पश्चिम 58%
लखनऊ उत्तर 56%
लखनऊ पूर्व 53%
लखनऊ मध्य 52%
लखनऊ कैंट 56%
मोहनलालगंज 62%
मलिहाबाद 62%
बीकेटी 66%
सरोजनीनगर 58%
लखनऊ पश्चिम 58%
लखनऊ उत्तर 56%
लखनऊ पूर्व 53%
लखनऊ मध्य 52%
लखनऊ कैंट 56%
मोहनलालगंज 62%
इटावा से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक जसवन्तनगर विधानसभा क्षेत्र के कतैयापुरा में कुछ मोटरसाइकिल सवार लोगों द्वारा मतदाताओं को धमकाये जाने की सूचना पर वहां पहुंचे सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के काफिले पर पथराव किया गया। इसमें कुछ लोगों को मामूली चोट आई। पथराव करने के बाद हमलावर भाग गये। बाद में सपा की जसवन्तनगर इकाई के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता तथा उनके साथियों की प्राथमिक विद्यालय जसवन्तनगर स्थित मतदान केन्द्र के पास बैठने को लेकर पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने उन पर कथित रूप से लाठीचार्ज किया।
इसकी सूचना मिलने पर शिवपाल मौके पर पहुंचे। इस दौरान मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। शिवपाल और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद स्थिति सामान्य हो गई। बाद में, शिवपाल ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस और प्रशासन किसी के दबाव में काम कर रहा है।
तीसरे चरण में मुकाबले में कुल 826 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 2.41 करोड़ मतदाता 25603 मतदान बूथों पर उनके भाग्य का फैसला कर सकेंगे। सबसे अधिक 21 प्रत्याशी इटावा में किस्मत आजमा रहे हैं जबकि सबसे कम तीन उम्मीदवार हैदरगढ़ (बाराबंकी) में हैं।
मैनपुरी जनपद में 3 बजे तक 50.35% मतदान।
मैनपुरी- 53.1 %
भोगांव- 48.08 %
किशनी- 49.01 %
करहल- 50.04 %
मैनपुरी- 53.1 %
भोगांव- 48.08 %
किशनी- 49.01 %
करहल- 50.04 %
कानपुर समेत आठ जिलों का दोपहर तीन बजे तक मतदान अपडेट
कानपुर--46 %
इटावा--54 %
औया-61.60 %
फर्रुखाबाद-49%
हरदोई--53.94%
कानपुर देहात -46%
कन्नौज --54.30%
उन्नाव--50.05 %
कानपुर--46 %
इटावा--54 %
औया-61.60 %
फर्रुखाबाद-49%
हरदोई--53.94%
कानपुर देहात -46%
कन्नौज --54.30%
उन्नाव--50.05 %
वहीं, एक बजे तक 69 सीटों पर 38.96 फीसदी वोटिंग हुई थी। लखनऊ में 35.5 फीसदी और कानपुर में 32.50 फीसदी वोटिंग हुई। लखनऊ पश्चिम में 35 फीसदी, लखनऊ उत्तर में 34 फीसदी, लखनऊ पूर्व में 31 फीसदी, सीतापुर में 45 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, सुबह 11 बजे तक 69 सीटों पर 24.19 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसमें इटावा में 26.37 फीसदी मतदान हुआ था।
मुलायम सिंह यादव मतदान करने के लिए सैफई पहुंचे और मतदान किया। सीएम अखिलेश यादव ने सैफई में वोटिंग की तो बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी वोट डाला। सीतापुर की सिधौली बूथ संख्या 178 पर ईवीएम मशीन में खराबी आने की वजह से आधे घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। मतदान के समय नौजवानों से लेकर बुजुर्गों तक वोटिंग करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। बता दें कि इस चरण में उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्र के 12 जिलों की 69 सीटों पर कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान चल रहा है।
वहीं, चुनाव शुरू होने के बाद यूपी सीएम अखिलेश यादव ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश के विकास के लिए भारी संख्या में मतदान करें। प्रदेश की विकास कि गति बनाए रखने के लिए अपना वोट ज़रूर करें'।
तीसरे चरण के चुनाव को राजनाथ सिंह और अखिलेश यादव का इम्तिहान माना जा रहा है क्योंकि राजनाथ सिंह के संसदीय निवार्चन क्षेत्र लखनऊ और अखिलेश यादव के पैतृक जिले इटावा और उसके आसपास के क्षेत्रों में चुनाव हो रहा है।
इस चरण में लोगों की सबसे अधिक निगाहें इटावा के जसवंतनगर और लखनऊ कैन्ट क्षेत्र पर है, क्योंकि इटावा की जसवंतनगर सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव और लखनऊ कैन्ट क्षेत्र से यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव चुनाव मैदान में हैं। अपर्णा के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी रीता बहुगुणा जोशी बीजेपी उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ रही हैं। इस चरण में कुल 826 उम्मीदवार मैदान में हैं। तीसरे फेज में फर्रखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनउ, बाराबंकी और सीतापुर जिले शामिल हैं। इस चरण में तकरीबन दो करोड़ 41 लाख मतदाता हैं और इसके लिए लिए कुल 25 हजार 603 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इटावा सीट पर सबसे ज्यादा 21 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट पर सबसे कम तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
यूपी विधानसभा चुनाव-2012 में समाजवादी पार्टी को इन 69 सीटों में सबसे अधिक सीटों पर जीत मिली थी। सपा ने 55 सीटें जीती थीं। बीएसपी ने छह और बीजेपी ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस के खाते में दो और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को मिली थी।
कई हैं वीआईपी उम्मीदवार
तीसरे फेज में शिवपाल सिंह यादव, मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव और रीता बहुगुणा जोशी, अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप, राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई, राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, बसपा छोड़कर भाजपा में गए बृजेश पाठक और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।
इन नेताओं ने चुनाव प्रचार में झोंकी पूरी ताकत
तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा मुखिया मायावती, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कई जगह चुनाव प्रचार किया। वहीं, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी अपने भाई शिवपाल यादव के लिए जसवंतनगर सीट पर चुनावी सभा की थी।

No comments:
Post a Comment