अमूमन इस देश के युवाओं पर नशे की गिरफ्त में फंसे रहने व इस लत को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहता हैं. और यह सच्चाई भी हैं कि देश के लाखों- करोड़ों युवा इस नशे की गिरफ्त में फंसे हुए हैं. पंजाब इसका जीता जागता उदाहरण हे. यही वजह हैं कि फ़िल्म निर्माता अनुराग कश्यप को पंजाब में नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं पर `उड़ता पंजाब` जैसी फ़िल्म फिल्मानी पड़ी, लेकिन इस गणतन्त्र दिवस के मौके पर सूरत के SVNIT कॉलेज के मुख्य द्वार से जॉली पार्टी प्लॉट के मार्ग पर ठीक इसके विपरीत ही नजारा दिखाई दे रहा था. युवाओं से जुड़े एक जागरूक संगठन `YUTH NATION` के बेनर तले हजारों-हजारों युवा `Say NO to DRUGS` एंव `Say NO to TERRORISM` के सन्देश युक्त अगिनित बेनर हाथ में थामें बड़े उत्साह व उमंग के साथ गतिमान थे. इन युवाओं की आँखों में चमक थी. तथा हौसलों में मजबूती का खुमार था. क्या युवक और क्या युवतियां हर कोई नशा मुक्ति व आंतकी गतिविधियों से दूर रहने का सन्देश दे रहे थे. कहीं `ये देश हे वीर जवानो का. अलबेलों का.मस्तानो का. इस देश का यारों क्या कहना`के नगमे क्रांति का संचार कर रहे थे. कहीं `ए मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी जैसे नगमे शहीदों के प्रति श्रद्धा का भाव प्रकट कर रहे थे. कहीं `ये हे मेरा इण्डिया....` जैसे फ़िल्मी गाने कानो में रस घोल रहे थे. सर्वत्र मस्तानों की टोलियां ही टोलियां नजर आ रही थी. कुछ कारों व विशाल ट्रकों पर नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रतीक बने हुए थे. जैसे क्षति ग्रस्त फेफड़ों की वेदना से पीड़ित युवा. सिगरेट आदि पीने के परिणाम स्वरूप जर्जर हुए शरीर आदि के पुतले प्रदर्शित थे. इस रैली में विशालकाय ट्रकों के चारों और हरा केशरिया व सफेद गुब्बारों का तिरंगा बॉर्डर बना कर सजाया गया था. जहां युवक-युवतियां हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति की धुनों पर झूम रहे थे. टाइम्स क्लब के सहयोग से आयोजित इस रोड शो रैली में तकरीबन 150 NGO से जुड़े हजारों-हजारों युवा हाथों में बेनर लिए पंक्तिबद्ध चलते हुए व्यसन मुक्ति का सन्देश जन-जन तक पहुंचा रहे थे. करीब 4-5 किलोमीटर का यह सफर लगभग डेढ़-दो घण्टे में पूर्ण हो पाया. अंत में ये रोड शो रैली जॉली पार्टी प्लॉट के समीप पहुंच कर एक सम्मान समारोह में तब्दील हो गई. जहां आंतकवाद विरोधी मोर्चा के संस्थापक एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा युवा कॉंग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनविंदर जीत सिंह बिट्टा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. अन्य अतिथियों में सांसद दर्शना बेन जरदोश. विधायक हर्ष संघवी. IRS श्री घनश्याम सोनी. भाजपा नेता किशोर बिन्दल. बाइकिंग क्वीन्स ग्रुप की संस्थापक डॉ सारिका मेहता. योग गुरु अर्चना दीदी. श्री जिग्नेश पाटील. तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आदि मौजूद थे. मंच पर युवाओं ने नशे के दुष्परिणामों पर आधारित `दम मारो दम` की धुन पर एक शिक्षाप्रद प्ले किया. तथा मशहूर गायक ने देशभक्ति के नगमे प्रस्तुत किए.आगा खान बेंड की और से परेड की प्रस्तुति दी गई गई. सचमूच में युवाओं द्वारा युवाओं के लिए गठित `युथ नेशन` संगठन के इस रोड शो रैली में युवाओं ने युवा वर्ग को नशा मुक्ति का सार्थक सन्देश पहुंचाया गया हैं. संयोगवश इस रोड शो रैली में `सब को प्यार` `सब की सेवा` व `जीओ और जीने दो` के आदर्श उदघोष के साथ सेवा में समर्पित महावीर इंटरनेशनल की सूरत शाखा की और से सचिव वीर दिनेश सामर. सह सचिव वीर अजय बरडिया तथा झोन चेयरमेन वीर श्री गणपत भंसाली का समावेश था. इस रैली में प्रायोजक एंव टाइम्स क्लब के प्रबन्धक श्री प्रदीप लालाणी. सेवा फाउंडेशन के श्री अनिल पितलिया. ड्रीम हाई प्रि स्कुल के प्रबन्धक श्री राजेश माहेश्वरी. चार्टेड एकॉन्टेड श्री पंकज माहेश्वरी. सोश्यल मीडिया से जुड़े श्री निहार सरस वाला. लायनेन्स लता अब्बानी. लायनेन्स मनीषा झंवर. इवेंट कम्पनी से जुड़े श्री पियूष जायसवाल. तेरापंथ युवक परिषद से जुड़े श्री नरेश मेहता आदि अनेको महानुभाव शामिल थे. बधाई युथ नेशन के अग्रणी श्री विकास चम्पालाल जी जैन सहित तमाम समर्पित पदाधिकारियों व सदस्य गणों को इस अनुपम.अद्वितीय व अनुकरणीय प्रयासों के लिए.......
÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷
गणपत भंसाली
Jasolwala@gmail.com
09426119871
Saturday, 28 January 2017
`YUTH NATION` ने रोड शो एंव रैली द्वारा दिया Say no to DRUGS व Say no to TERRORISM का अनुकरणीय सन्देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...
No comments:
Post a Comment