Wednesday, 25 January 2017

जैन मुनि और उनके सेवक पर विवाहिता ने लगाए दुष्कर्म के गलत आरोप जैन समाज ने किया खंडन

सोनीपत के गन्नोर हलके में एक जैन मुनी और उनके सेवक पर दिल्ली की एक विवाहिता ने दुष्कर्म के आऱोप लगाए हैं.  विवाहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 6 महीने पहले जैन मुनी और उनके सेवक राजवीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया. दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस गन्नोर थाना को रेफर कर दिया है. दिल्ली से गन्नौर थाने में दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार दिल्ली की 31 वर्षीय महिला ने बताया कि वह धार्मिक प्रवृति की महिला है. महिला ने बताया कि जैन मुनि अमित से वह दिल्ली में मिली थी. जैन मुनि दिसंबर, 2015 में दिल्ली में प्रवचन करने आए थे. यहीं पर मुनि ने अपने सेवक राजबीर का मोबाइल नंबर दिया था. साथ ही कहा था कि उससे कोई काम हो तो वह इस नंबर पर बात कर सकती है. मुनि वहां पखवाड़ा भर रुके थे. राजबीर भी उनसे अकसर बातचीत करने लगा. महिला ने बताया कि जून, 2016 में वह अपनी बहन के घर आई थी. 13 जून को मुनि के सेवक राजबीर ने उसे सोनीपत बुला लिया और कहा कि मुनि यहां प्रवचन कर रहे हैं. जिस पर वह गन्नौर से सोनीपत आ गई.
महिला ने बताया कि उस दिन सेवक राजबीर ने उसे मुनि से नहीं मिलने दिया और बहकाकर सोनीपत में एक होटल में ले गया. वहां पर राजबीर ने उसकी सभी समस्या दूर करने की बात कहते हुए उसके साथ जबरन शरीरिक संबंध बना लिए. डर के कारण वह चुप हो गई और बहन के घर लौट आई.महिला ने आरोप लगाया कि बाद में वह अपनी ससुराल दिल्ली आई तो पति से अनबन हो गई और वह फिर से गन्नौर आ गई. मुनि अमित उस समय गन्नौर में प्रवचन कर रहे थे.वहां पर 23 जून को जब वह सत्संग सुनने गई तो मुनि ने उससे कहा था कि वह उसकी बहन के घर आएगा. मुनि सत्संग के बाद उनके घर पहुंचा तो उसकी बहन और बच्चे दूसरे कमरे में थे. इस दौरान मुनि ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. वह बुरी तरह से घबरा गई और किसी को इस बारे में बताए बिना ही 24 जून, 2016 को अपनी ससुराल आ गई.
महिला ने बताया कि उसका फोन खराब होने के बाद वह अपने पति के मोबाइल में अपना सिम डालकर मुनि से बातचीत करती थी. जिसकी रिकार्डिंग उसके पति के फोन में हो गई. जिसे सुनकर उसके पति ने उसे शिकायत देने को कहा. जिस पर मामला दिल्ली में दर्ज कराया गया. जहां से अब सोनीपत पुलिस को भेजा गया है. गन्नौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
वहीं जब इस मामले में गन्नौर जैन सभा के प्रधान सुरेश जैन से बात की गई तो उन्होने कहा कि मुनि पर जो आरोप लगाए गए है वो गलत है, वो बहुत बड़े संत है, वो ऐसा नहीं कर सकते हैं. वहीं इस मामले में जैन मुनि का कहना है कि वो गन्नौर सत्संग के लिए गए थें, किस महिला ने क्या कहा या अरोप लगाए है उन्हे नहीं पता है.

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...