यात्रियों को पीएनआर (पैसेंजर नेम रिकॉर्ड) नंबर डालने से अब ट्रेन से जुड़ी हर तरह की जानकारी मोबाइल पर मिल जाएगी। रेलवे जल्द ही एक नई पीएनआर वेबसाइट लांच करेगा। क्रिस को रेलवे बोर्ड से पीएनआर में सुविधा बढ़ाने का आदेश मिला है। रेलवे में नई पीएनआर सुविधा मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। इससे यात्री अपनी ट्रेन से जुड़ी हर जानकारी मोबाइल पर ले सकेंगे। अभी दो तरह की जानकारी: पीएनआर नंबर से यात्रियों को मोबाइल पर शुरू से सीट और कोच की जानकारी मिलती है। छह माह पूर्व से यात्रियों को पीएनआर से किराया की जानकारी मिलने लगी।
ये है कारण: नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीएस) से यात्रियों को कई बार गलत सूचना मिलती है। स्टेशन पूछताछ केंद्र के कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं और लेट चल रही ट्रेनों के बाबत सही सूचना प्रसारित नहीं की जाती है। इससे यात्रियों को दिक्कत होती है, जो नया पीएनआर सिस्टम से परेशानी दूर हो जाएगी।
नए पीएनआर से ये सुविधाएं मिलेंगी
-आपकी सीट कंफर्म हुई या नहीं।
-कोच नंबर व ट्रेन में कहां होगी।
-कितनी देर चल रही आपकी ट्रेन।
-ट्रेन कितनी स्पीड से चल रही है।
-कब तक स्टेशन पर आएगी ट्रेन।
-अभी किस स्टेशन में रुकी है ट्रेन।
-किस प्लेटफॉर्म पर आ रही है ट्रेन।
-रास्ते में कोई बदलाव की सूचना।
-कोच नंबर व ट्रेन में कहां होगी।
-कितनी देर चल रही आपकी ट्रेन।
-ट्रेन कितनी स्पीड से चल रही है।
-कब तक स्टेशन पर आएगी ट्रेन।
-अभी किस स्टेशन में रुकी है ट्रेन।
-किस प्लेटफॉर्म पर आ रही है ट्रेन।
-रास्ते में कोई बदलाव की सूचना।
रेलवे का खाना बाहरी एजेंसी जांचेगी
ट्रेन में यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता की जांच अब बाहरी एजेंसी करेगी। रेलवे ने खानपान की नई पॉलिसी में इस व्यवस्था को शामिल कर लिया है। अब रेल अधिकारी तो खानपान की गुणवत्ता जाचेंगे ही, साथ ही बाहरी एजेंसी भी औचक निरीक्षण कर खाने की जांच करेगी। जल्द ही इस काम के लिए किसी एजेंसी को नामित कर दिया जाएगा।रेलवे की खानपान की नई पॉलिसी अगले सप्ताह तक जारी कर दी जाएगी। इसके तहत खानपान की पूरी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को सौंपी गई है।
विज्ञापन से आय बढ़ाने की तैयारी
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने विज्ञापन के जरिए आय बढ़ाने संबंधी नीति की घोषणा कर दी है। इसके तहत ट्रेन के भीतर व बाहरी हिस्से, ट्रैक किनारे, स्टेशन व रेलवे क्रासिंग पर कंपनियों को विज्ञापन के अधिकार दिए जाएंगे। नई नीति से रेलवे को करीब दो हजार करोड़ रुपये आय होने की उम्मीद है। सुरेश प्रभु ने पत्रकारों को बताया कि नॉन फेयर रेवन्यू पॉलिसी (एनएफआर) के तहत कई योजनाओं को शामिल किया गया है। इनमें यात्री ट्रेनों की ब्रांडिंग, ट्रेनों में रेडियो सुविधाएं, एटीएम मशीनें व कोचिंग आदि को शामिल किया गया है।

No comments:
Post a Comment