Thursday, 12 January 2017

निस्वार्थ सेवा के पर्याय बने वीर श्री शांतिलाल कंवाड़ को राजस्थान के लोकायुक्त श्री एस एस कोठारी के हाथों 'लाइफ टाइम एचीवमेंट' अवार्ड =


महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गाइजशन 'JITO' के वर्तमान अध्यक्ष एंव मारवाड़ की गौरवशाली धरा ओद्योगिक नगरी पाली निवासी एंव मुम्बई प्रवासी वीर श्री शांतिलाल जी कंवाड़ को पुष्कर (राजस्थान) में महावीर इंटरनेशनल के 27 वें अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में गत 8 जनवरी को न्यायधीश एंव राजस्थान सरकार के लोकायुक्त श्री एस एस कोठारी के हाथों लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर ह्रदय पूर्वक बधाईयाँ एंव ढ़ेरों शुभकामनाएं, उल्लेखनीय हैं कि श्री शांतिलाल कंवाड़ को अतीत में पूर्व राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा द्वारा 'उद्योगपति अवार्ड' से भी नवाजा गया था, इसके आलावा आपको 'शताब्दी रत्न' 'इंडस्ट्रीज एचिव अवार्ड' आदि सम्मान प्राप्त हो चुके हैं, श्री कंवाड़ आपातकाल के दौरान जयप्रकाश नारायण के सम्पुर्ण क्रांति आंदोलन से भी जुड़े तथा उन्होंने अपनी सक्रियता दिखाई, जब राजस्थान के मरुधरा आंचल में लोग अकाल की पीड़ा से तड़फ रहे थे, तथा चारों और हाहाकार मची हुई थी. तब श्री कंवाड़ उन अकलग्रस्तों के लिए सेवा के पर्याय बन कर उभरे थे, एंव तन-मन व धन के साथ उन अभावग्रस्तों की सहायता की थी, महावीर इंटरनेशनल के 'ग्रीन इण्डिया' अभियान के तहत श्री कंवाड़ के नेतृत्व में M.I की विभिन्न शाखाओं द्वारा देश भर में लाखो पेड लगा कर हरित क्रांति के स्वप्न को साकार करने का सफलतम प्रयास किया गया था, आपके प्रयासों से अनेक सेवा भावी संगठनो को लाखों करोड़ों नही बल्कि अरबों रुपयों का आर्थिक सहयोग मिल पाया हैं, तथा वे संस्थाएं इस आर्थिक पोषण की बदौलत सेवा की पर्याय बन कर उभरी हैं, आप मुम्बई में स्थित 'क्षेत्रपाल अतिथि भवन' के मैनेजिंग ट्रष्टी है, श्री कंवाड़ महावीर इंटरनेशनल, 'JITO' के अलावा भारत जैन महामण्डल, श्वेताम्बर जैन राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, हिन्दूस्तान चेम्बर ऑफ कॉमर्स, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन आदि अगिनित सामाजिक, धार्मिक एंव व्यवसाहिक संगठनो से जुड़े हुए हैं, आप का राष्ट्रीय स्वंय संघ (RSS) के प्रमुख श्री मोहन भागवत, विपश्यना ध्यान पद्दति के प्रणेता स्व श्री सत्यनारायण गोयनका, Z टी वी के प्रबन्धक श्री सुभाष चन्द्र गोयल आदि महान हस्तियों का विशेष सम्पर्क रहा हैं, जीवन यात्रा के 60 वें वर्ष में प्रवेश करने के बावजूद आप में अनन्त ऊर्जा समाई हुई हैं एंव समाज, संगठन व राष्ट्र के उत्थान हेतु पूर्ण समर्पण भाव से समर्पित रहते हैं, मानवता के हितार्थ आपके प्रयासों को ह्रदय की अंतरंगता से नमन एंव अनन्त साधुवाद
 वीर गणपत भंसाली झोन चेयरमेन (गुजरात) महावीर इंटरनेशनल

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...