महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन में दरार बढ़ती जा रही है। राज्य में निकाय चुनावों में शिवसेना के अकेले खड़े होने के ऐलान के एक दिन बाद शुक्रवार को सर्कुलर के मुद्दे पर दोनों राजनीतिक दल आमने सामने आ गए। एक मंत्री ने कहा, हमारे इस्तीफे जेब में रखे हैं। बस, उद्धव ठाकरे के निर्देश का इंतजार है। बता दें कि राज्य सरकार ने हाल ही में सभी सरकारी कार्यालयों से धार्मिक तस्वीरों को हटाने का निर्देश देते हुए एक सर्कुलर जारी किया था। शिवसेना इसे रद्द करने की मांग कर रही है। शिवसेना के मंत्रियों ने शुक्रवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात भी की।
मुलाकात के बाद शिवसेना के मंत्री रामदास कदम ने कहा कि वह और उनकी पार्टी के अन्य सहयोगी मंत्री इस्तीफा अपनी जेब में लेकर घूम रहे हैं। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे जब भी कहेंगे, वह मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि फडणवीस ने संसद के बजट सत्र से पहले सांसदों की जो सर्वदलीय बैठक बुलाई है, वे उसका भी बहिष्कार करेंगे। हालांकि, कदम ने दावा किया कि मुख्यमंत्री इस निर्देश को रद्द करने पर राजी हो गए हैं। कदम ने बताया, मुख्यमंत्री ने सहमति दी है कि वे इस निर्देश को रद्द कर देंगे। साथ ही, इस निर्देश के लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, उन्होंने एनडीए सरकार में कनिष्ठ साझेदार के तौर पर साझेदारी को बनाए रखने संबंधी सवाल को टाल दिया।
वहीं, सूत्रों की मानें तो इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा कि चाहे भाजपा के साथ कोई आए या नहीं आए, लेकिन राज्य में बदलाव होगा। उल्लेखनीय है कि मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में आगामी निकाय चुनावों में भाजपा के साथ गठबंधन करने पर कई दिन तक अनिश्चितता बने रहने के बाद गत गुरुवार को ठाकरे ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी इसमें अकेले ही उतरेगी।
बीएमसी घोटालों पर अश्वेत पत्र जारी करेंगे: सोमैया
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शुक्रवार को कहा कि बीएमसी घोटालों पर उनकी पार्टी अश्वेत पत्र जारी करेगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, रास्ते का कोई भी आदमी खड़ा हो जाएगा और सवाल पूछने लगेगा। लोगों को अपनी हद में रहना चाहिए। उन्होंने कहा, हम महाराष्ट्र को अस्थिर नहीं करना चाहते, इसलिए हमें राज्य में कुछ समय के लिए गठबंधन बनाए रखना जरूरी है।

No comments:
Post a Comment