समाजवादी पार्टी ने सोमवार को यूपी विधानसभा चुनावों के लिए एक और सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में अपर्णा यादव, अभिषेक मिश्रा आदि के नाम शामिल हैं। अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। लखनऊ उत्तर से सपा के मंत्री अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया गया है।
पार्टी की ओर से जारी की गई लिस्ट में विधायक रेहान नईम को भी पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। रविदास मेहरोत्रा को लखनऊ मध्य से प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया गया है। वहीं, कुछ उम्मीदवारों के नामों में संशोधन भी किया गया है। सहारनपुर देहात विधानसभा सीट में गुफरान अहमद का पत्ता कटा है और उनकी जगह अब्दुल शहनवाज खां को उम्मीदवार बनाया गया है। लखीमपुर खीरी के श्रीनगर सीट से राम शरन की जगह मीरा बानो को नामित किया है। फर्रखाबाद की कायमगंज में भी बदलाव करते हुए अमित कुमार कठेरिया के स्थान पर सुरभी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
बीजेपी ने रविवार को की थी दूसरी सूची की घोषणा – भारतीय जनता पार्टी ने रविवार शाम उम्मीदवारों की दूसरी सूची का ऐलान किया था। इसमें 155 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। वहीं पहली सूची में पार्टी 149 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी थी।
सात चरणों में होना है यूपी विधानसभा चुनाव यूपी विधानसभा चुनाव सात चरणों में कराया जाएगा। पहला चरण 11 फरवरी से शुरू होकर अंतिम चरण 08 मार्च को खत्म होगा। पांचों राज्यों के रिजल्ट 11 मार्च को आएंगे।
पहला चरण: 11 फरवरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 73 सीटों पर मतदान
दूसरा चरण: 67 सीटों पर 15 फरवरी को मतदान होगा
तीसरा चरण : 69 सीटों पर 19 फरवरी को मतदान होगा
चौथा चरण: 53 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा
पांचवा चरण: 52 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा
छठा चरण: 15 तारीख को नॉमिनेशन की लास्ट डेट है और 4 मार्च को मतदान होगा
सातवां चरण: आखिरी फेज में 7 जिलों में 40 सीटों पर 8 मार्च को मतदान होगा

No comments:
Post a Comment