Tuesday, 3 January 2017

मुलायम के बाद अब अखिलेश की बारी, ‘साइकिल’ पर आज करेंगे दावा

सपा में जारी लड़ाई सोमवार को लखनऊ से दिल्ली पहुंच गई। पार्टी के चुनाव चिह्न ‘साइकिल’ पर अपनी दावेदारी जताते हुए मुलायम सिंह यादव ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया। उनके बाद अखिलेश यादव का खेमा मंगलवार को चुनाव आयोग पहुंचेगा।
अखिलेश खेमे की ओर से रामगोपाल यादव, नरेश अग्रवाल और किरण नंदा के चुनाव आयोग जाने की खबर है। वह सपा के चुनाव चिह्न साइकिल पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे। साथ ही वे रविवार को लखनऊ में रविवार को हुए अधिवेशन में लिए गए फैसलों से अवगत कराएंगे।इससे पहले मुलायम ने सोमवार को दिल्ली में अपने घर पर अमर सिंह, शिवपाल यादव के साथ लंबी बैठक की। इसके बाद सभी एक साथ चुनाव आयोग गए। चुनाव आयुक्त से मुलाकात के वक्त इन तीनों के साथ जयाप्रदा भी मौजूद थीं। चुनाव आयुक्त के साथ करीब चालीस मिनट की मुलाकात के बाद मुलायम और शिवपाल बिना कुछ बोले घर के लिए निकल गए। इससे पहले मुलायम ने 5 जनवरी को बुलाए गए राष्ट्रीय अधिवेशन को रद्द कर दिया। रामगोपाल यादव ने ‘साइकिल’ पर दावा जताने के लिए सोमवार को चुनाव आयोग से मुलाकात का वक्त मांगा था। आयोग ने उन्हें मंगलवार सुबह 11:30 बजे का वक्त दिया है। पहले रामगोपाल ने कहा था कि वे आयोग नहीं जाएंगे। बाद में मुलायम के आयोग जाने के बाद उन्होंने भी चुनाव आयोग जाने का फैसला किया।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...