समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 191 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए उम्मीदवार शामिल हैं।
यूपी सीएम अखिलेश यादव की स्वीकृति से जारी की गई इस लिस्ट में शिवपाल सिंह यादव का भी नाम शामिल है। उन्हें जसवंतनगर से टिकट दिया गया है।
अखिलेश ने अतीक अहमद का टिकट काट दिया है। आजम खान को रामपुर से टिकट मिला है और उनके बेटे अब्बदुला को स्वार से टिकट मिला है। सपा सांसद नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल को भी अखिलेश ने टिकट दिया है। नितिन को हरदोई से टिकट मिला है।
बता दें कि कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर तो मुहर लग चुकी है, लेकिन मामला कुछ सीटों पर फंसा हुआ है। इसलिए अब तक ना ही कांग्रेस और ना ही अखिलेश ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक आज अखिलेश प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेंगे।
7 चरणों में होगा यूपी विधान सभा चुनाव
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव सात चरणों में कराया जाएगा। पहला चरण 11 फरवरी से शुरू होकर अंतिम चरण 08 मार्च को होगा। वहीं, फैसला 11 मार्च को आएगा।
पहला चरण: 11 फरवरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 73 सीटों पर मतदान
दूसरा चरण: 67 सीटों पर 15 फरवरी को मतदान होगा
तीसरा चरण : 69 सीटों पर 19 फरवरी को मतदान होगा
चौथा चरण: 53 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा
पांचवा चरण: 52 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा
छठा चरण: 15 तारीख को नॉमिनेशन की लास्ट डेट है और 4 मार्च को मतदान होगा
सातवां चरण: आखिरी फेज में 7 जिलों में 40 सीटों पर 8 मार्च को मतदान होगा

No comments:
Post a Comment