अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण में जहां देश-विदेश की अनेक चर्चित हस्तियां शामिल होने जा रही हैं, वहीं रेतीले रेगिस्तान के मरुधरा का एक प्रतिभाशाली युवा भी इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बन पाएगा, राजस्थान के बाड़मेर जिले के रेतीले रेगिस्तान की उर्वरा भूमि में स्थित सणतरा कस्बे तथा समीप वृति शहर बालोतरा के मूल निवासी व पाली मारवाड़ की ओद्योगिक नगरी में पले व बड़े हुए और भारत की आर्थिक राजधानी मुम्बई को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले श्री महावीर जैन गौगड़ इस शपथ ग्रहण समारोह के यादगार लम्हों को अपनी नजरों से निहारेंगे, उन्हें यह निमन्त्रण राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा गठित आमन्त्रण सिमिति के सदस्य श्री सलभकुमार शेली द्वारा प्राप्त हुआ हैं, वाशिंगटन डी सी तथा यू एस कैपिटोल के वेस्ट लॉन में आयोजित इन ऐतिहासिक व अनुपम पलों के साक्षी बनने हेतु श्री महावीर जैन गोगड़ अमेरिका रवाना भी हो गए हैं, सनद रहे कि राष्ट्रपति रोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण का मुख्य समारोह तो 20 जनवरी को हे, लेकिन इससे जुड़े यू एस प्रेसिडेंशियल इनॉरगुरेशन लीडरशिप समिट कार्यक्रम लगातार 5 दिन तक चलेंगे, अतः सम्भवतया श्री महावीर जैन गोगड़ भी अधिकांश कार्यक्रमों में सम्मिलित पाएंगे, ये उल्लेखनीय हैं कि तेरापंथ धर्म संघ के श्रद्धावान श्रावक श्री शंकरलाल जी गोगड़ व श्रीमती लीलादेवी गोगड़ के सपुत्र श्री महावीर ने वर्ष 2013 में 'देख इंडियन सर्कस' शीर्षक से एक फ़िल्म का निर्माण किया था, इस फ़िल्म में देश की विचित्र राजनीति के तहत पैदा हुई विसंगतियों को उजागर किया जाता है,और फ़िल्म की कहानी यह दर्शाती हैं कि किस तरह इस देश में गरीबों व आम आदमी के साथ भेदभाव कर उसे गरीबी के दलदल में फंसे रहने हेतु मजबूर होना पड़ता हैं व उनकी समस्या को सुनने वाला कोई नही हैं, यह भी उल्लेखनीय हैं कि ये फ़िल्म अभी तक किसी सिनेमा हॉल या मल्टीप्लेक्ष में नही दिखाई गई है, इसे महज विभिन्न फ़िल्म फेस्टेवलों में ही प्रदर्शित किया जाता रहा हैं, अब तक इस फ़िल्म को अलग-अलग श्रेणी के तहत अनेकों अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल हो चुके हैं, जिसमें लांस एन्जिल में आयोजित पॉम स्प्रिंग फ़िल्म फेस्टिवल,दक्षिण कोरिया के ब्रुसुन में इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में, जर्मनी के स्टुगेट आदि में यह पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, ये भी गौरव का विषय हे कि इस फ़िल्म को राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी के हाथों विभिन्न केटेगरी के तहत 4 अलग-अलग पुरस्कारों से भी नवाजा गया हैं, यह सम्मान स्वंय श्री महावीर जैन ने प्राप्त किए थे, जिसमें बेस्ट मूवी ऑफ़ चाइल्ड, बेस्ट चाइल्ड मूवी ऐक्ट्रेस, बेस्ट फीमेल ऐक्ट्रेस आदि के सम्मान शामिल है,फ़िल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तनिष्का चटर्जी, तथा जैसलमेर ज़िले से उभरे बाल कलाकार विरेन्द्र सिंह राठौड़ का भी समावेश हे, इस फ़िल्म के गीत मशहूर गीतकार श्री प्रसून जोशी ने रचे हे, संगीत शंकर एहसान लोए का हे तथा निर्देशक मंगेश हरद्वलंगये हे, यह उल्लेखनीय हैं श्री महावीर जैन गोगड़ के फ़िल्म अभिनेता आमिरखान के बड़े ही आत्मिय सम्बन्ध हैं, स्वंय आमिरखान 'सत्यमेव जयते वाटर कप' में महावीर की तारीफ करते हुए यह कहते नजर आते हैं कि 'में इस अवसर पर जिक्र करना चाहता हूँ हमारे मित्र श्री महावीर जी जैन का जो कि हर कदम पर हमारे साथ रहे हैं, और बहुत सारे भले लोगों को हमारे साथ जोड़ा हैं' श्री महावीर गोगड़ व उनकी धर्म पत्नि नीतू जैन गोगड़ आमिरखान से अनेकों बार रूबरू मुलाकात भी कर चुके हैं, संयोग वश श्री महावीर जैन गोगड़ का ननिहाल मेरे गृह नगर जसोल में श्री बाबूलाल मोतीलाल जीरावला के यहां हे, जिनकी गणना तेरापंथ धर्म के श्रद्धा निष्ठ श्रावकों में की जाती हैं, ये भी बता दुं कि श्री महावीर गोगड़ भिवंडी में कॉटन पॉवरलूम व्यवसाय से जुड़े मेरे परम स्नेही श्री सुरेन्द्र जैन गोगड़ के सगे छोटे भाई हैं, श्री महावीर गोगड़ राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी, आर्ट ऑफ़ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रवि शंकर, योग गुरु बाबा रामदेव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह, रक्षा मंत्री मोहन पर्रिकर, अमेरिकी राष्ट्रपति श्री रोनाल्ड ट्रम्प के सहयोगी सलभ कुमार, हिंदुजा ग्रुप के अशोक हिंदुजा, वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली, पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, फ़िल्म अभिनेता जेकी श्रॉफ़ आदि अनेक नामचीन हस्तियों से रूबरू मुलाकात कर चुके हैं, यह लम्हे भी श्री महावीर गोगड़ के लिए अविस्मरणीय ही थे कि उन्हें सपत्निक गोआ के पूर्व मुख्यमंत्री एंव देश के वर्तमान रक्षामंत्री श्री मनोहर पर्रिकर के सपुत्र की शादी में आशीर्वाद प्रदान करने का सुअवसर मिला था, यहां तक हाल ही में प्रदर्शित आमिरखान अभिनित 'दंगल' फ़िल्म के रियल लाइफ की गीता एंव बबिता फोगाट तथा उनके मम्मी-पापा दया फौगाट व महावीर सिंह फोगाट से भी श्री गोगड़ मुलाकात कर चुके हैं, अद्वितीय प्रतिभा के धनी एंव कुछ अलग हट कर दिखाने का जज़्बा लिए श्री महावीर जैन गोगड़ को मिले इस अनुपम अवसर पर बधाई एंव उत्तरोत्तर विकास की मंगल कामना
÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷=÷
गणपत भंसाली
Jasolwala@gmail.com
09426119871
Thursday, 19 January 2017
अमेरिकी राष्ट्रपति श्री रोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे मारवाड़ बालोतरा के प्रतिभाशाली युवा श्री महावीर जैन।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...
No comments:
Post a Comment