Saturday, 21 January 2017

नशे में धुत्त AAP नेता अशोक नांगलिया कर रहे दावा, पंजाब को करेंगे नशा मुक्त

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता वरिदंर परिहार ने एक वीडियो रिलीज किया जिसमें नांगलिया शराब के नशे में धुत्त टिकट आबंटन के बारे में पंजाब को नशा मुक्त करने के बारे में कह रहे हैं. रिलीज की गई इस वीडियो से जहां पंजाब में सियासत गर्मा गई है वहीं आप के आगे एक बड़ा सवाल पैदा हो गया है. आप को बता दे की केजरीवाल के होशियारपुर आने पर खुली चिट्ठी का जवाब मांगने के बाद आप के नेता भगवंत मान परिहार को आप से निकालने की घोषणा कर दी.

परिहार द्वारा रिलीज की गई वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अशोक नांगलिया जहां एक तरफ सिगरेट के कश लगा रहे हैं और शराब के नशे में धुत्त किसी को गाली निकाल रहे हैं. कह रहे हैं टिकट वही देंगे. कहा -परिहार, जग्गी, राजा हलका शाम चौरासी के उम्मीदवार की टिकट पक्की है जिसे खुद केजरीवाल भी नहीं रोक सकते. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कहीं पर शराब की महफिल लगी हुई है और उस महफिल में नांगलिया शराब के नशे में धुत्त हैं, अशोक नांगलिया ही नहीं उनके साथ कुछ अन्य लोग भी बैठे हुए हैं जो टिकटों को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं. इस दौरान शराब के नशे में धुत्त नांगलिया किसी एक अन्य नेता के लिए भद्धी शब्दावली का प्रयोग करते हुए अपनी तरफ से उक्त चार लोगों की टिकट की घोषणा करते हुए कह रहे थे कि उनकी टिकट पक्की है जिसे कोई भी हिला नहीं सकता और यह चार लोग तो विधान सभा में पक्का ही जाएंगें और अगर कोई टिकटों के मामले में गड़बड़ हुई वह एक घंटे में सबकुछ ठीक कर देंगे

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...