Saturday, 31 December 2016

सपा में सुलह : अखिलेश का निष्कासन रद्द, फिर से आएगी कैंडिडेट्स लिस्ट

उत्तर प्रदेश (यूपी) के सीएम अखिलेश यादव और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बीच हुई बैठक के बाद समाजवादी पार्टी में सुलह की कोशिशें तेज हो गई हैं। इस अहम बैठक शिवपाल सिंह यादव और आजम खान भी मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सपा से अखिलेश और रामगोपाल यादव का निष्कासन रद्द हो गया है।शिवपाल ने ऐलान किया कि नेताजी और अखिलेश मिलकर अब उम्मीदवारों की सूची फिर से जारी करेंगे। इसके अलावा शिवपाल ने कहा कि अब रामगोपाल यादव सपा की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक नहीं बुलाएंगे। यह बैठक 1 जनवरी को प्रस्तावित थी।इससे पहले सुबह यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने अपने आवास पर विधायकों की बैठक की। बताया जा रहा है कि सपा के 229 विधायकों में 200 से अधिक ने अखिलेश यादव का समर्थन किया। इसके बाद सीएम अखिलेश कैबिनेट मिनिस्टर आजम खान के साथ अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। दूसरी ओर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा बुलाए बैठक में बेहद कम विधायकों की पहुंचने की खबर आई। आपको बता दें कि मुलायम ने भी पार्टी द्वारा घोषित 393 उम्मीदवारों की बैठक आज बुलाई थी।
पढ़ें पूरे दिन का घटनाक्रम:- 
2: 10 PM: सपा में सुलह की कोशिशें तेज। शिवपाल ने कहा, अब सपा की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक नहीं बुलाएंगे रामगोपाल यादव।
2:00 PM: शिवपाल ने ट्वीट किया, नेताजी के आदेश अनुसार अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव का पार्टी से निष्कासन तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। सब साथ मिलकर सांप्रदायिक ताकतों से लड़ेंगे और पुनः उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।
1:50 PM: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव का सपा से निष्कासन रद्द हुआ।
1: 40 PM: मुलायम-सीएम की बैठक खत्म, अखिलेश यादव और रामगोपाल का निष्कासन रद्द होने की संभावना।
1:00 PM: एटाः सपा नेता शराफत अली ने अखिलेश यादव को पार्टी से निकाले जाने के विरोध में किया आत्मदाह का प्रयास। हिरासत में लिए गए।
12: 50 PM: मुलायम-अखिलेश के बीच बैठक जारी, शिवपाल भी पहुंचे
12: 40 PM: मुलायम सिंह के साथ सब दलाल जमा हो गए हैं, सब गलत राय दे रहे हैं: अबू आजमी, सपा नेता
12:30 PM: सीएम अखिलेश यादव को लेकर सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचे आजम खान।
12: 01 PM: बैठक में भावुक अखिलेश ने कहा, पिता से दूर नहीं, UP जीतकर तोहफा दूंगा
11: 30 AM: मुलायम के गढ़ मैनपुरी में अखिलेश व शिवपाल समर्थक भिड़े।
11:15 AM : कैबिनेट मिनिस्टर आजम खान सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे।
11:00 AM: हम मुलामय सिंह के साथ हैं, सीएम के तौर पर अखिलेश पसंद: अतीक अहमद, सपा प्रत्याशी
10:45 AM: मुलायम की बैठक में बाहुबली नेता अतीक अहमद पहुंचे।
10:30 AM : सीएम की मीटिंग खास रणनीति के तहत 1 घंटे लेट की गई। अब तक 124 mla पहुचे हैं। जो यहां आयंगे वह मुलायम की मीटिंग में नहीं जा सकेंगे। जो mla यह सोच रहे थे की वह दोनों मीटिंग शामिल हो लेंगे, वह अब ऐसा नहीं कर पाएंगे।
10:00 AM- अखिलेश के चाचा और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव सीएम की बैठक में शामिल होने पहुंच गए हैं।
9:50 AM- अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करने के लिए अपने आवास पहुंचे।
9:40 AM- यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कहा कि वे मुलायम या अखिलेश दोनों की बैठक में शामिल नहीं होंगे, सपा परिवार के दंगल को सुलझाने में मध्यस्थता की कोशिश करेंगे।
9:30 AM- सपा परिवार में दंगल पर पहली बार बोले अमर सिंह, बेटा करेगा राज, पिता जाएगा वनवास। अखिलेश ने पार्टी की अवमानना की है।
9:20 AM- बागपत से बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा, धीरे-धीरे करके समाजवादी के गुंडे तत्व दूर हो रहे हैं और अखिलेश जी एक मजबूत नेता के तौर पर उभरेंगे।
9:10 AM- हम नेता जी के खिलाफ नहीं बल्कि अखिलेश के साथ हैं, जब हमारे सीएम को ही निलंबित कर दिया गया तो यह मेरी जिम्मेदारी है कि प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दूं: जूही सिंह, प्रवक्ता, सपा
9:00 AM- अखिलेश के घर समर्थकों का आना शुरू हो गया है। अखिलेश ने अपने सीएम आवास पर बुलाई है बैठक।
अमर सिंह ने सपा सदस्यों से मुलायम का साथ देने की अपील की
समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह ने सपा में जारी संकट को दुभार्ग्यपूर्ण बताया है। साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने वाली पारिवारिक कलह में सपा सदस्यों से मुलायम सिंह यादव का समर्थन करने का आग्रह किया। अमर ने कहा, पार्टी की नींव मुलायम सिंह ने बहुत निष्ठा और कड़ी मेहनत से डाली थी। मैंने यह पहले भी कहा है और अब भी कहूंगा कि मुलायम सिंह सपा के अध्यक्ष हैं, साथ ही में अखिलेश के पिता भी हैं।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...