समाजवादी पार्टी में आपसी खींचतान के बीच अब सीएम अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने अपने नाराज समर्थकों को अलग से चुनाव लड़ने को कहा है. अखिलेश समर्थक टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं और इस बात को लेकर अखिलेश और मुलायम के बीच लगातार बातचीत चल रही थी. लेकिन अब खबर ये आ रही है कि अलग बीच का रास्ता नहीं निकलने पर अखिलेश ने अपनों समर्थकों को अलग से चुनावी मैदान में उतरने का कहा है. यही नहीं, अखिलेश जल्द ही अपने समर्थक 167 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने वाले हैं.दरअसल यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह के कुनबे में अब टिकट बंटवारे को लेकर फिर लड़ाई छिड़ गई है. मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए सपा के 325 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की तो अखिलेश के कई समर्थकों का पत्ता साफ कर दिया. चाचा शिवपाल की पसंद को लिस्ट में देखकर सपा में फिर अंदरखाने लड़ाई शुरू हो गई है. सीएम अखिलेश ने अपने समर्थक विधायकों की बैठक बुलाई.
मुलायम के घर पहुंचे अखिलेश और शिवपाल
लखनऊ में समर्थकों के साथ बैठक के बाद अखिलेश यादव अपने पिता एवं पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके घर पहुंचे, जहां बाद में शिवपाल यादव भी पहुंच गए. इसके थोड़ी ही देर बाद यह बैठक खत्म हो गई.मुलायम के घर से सीएम अखिलेश जब बाहर निकले, तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार थोड़े समय के लिए रोके रखी. हालांकि इसके बाद अखिलेश का काफिला 5 कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास की तरफ निकल पड़ा, जहां टिकट से बेदखल नेता उनका इंतजार कर रहे हैं.

समर्थकों के टिकट कटने पर नाराजगी- इससे पहले अखिलेश के घर बैठक में धर्मेंद्र यादव, अरविंद गोप और अभिषेक मिश्रा समेत तमाम समर्थक शामिल हुए. इस बैठक में वे विधायक और मंत्री शामिल हुए जिनके टिकट काट दिए गए थे. अखिलेश ने बुधवार शाम भी तीन मंत्रियों और दर्जनों विधायकों के साथ लंबी मीटिंग की थी. बैठक के बाद एक विधायक ने कहा कि हम नेताजी के निर्देशों का पालन करेंगे.
मीटिंग में छलका अखिलेश समर्थकों का दर्द-सूत्रों के मुताबिक टिकट से बेदखल मंत्रियों ने सीएम अखिलेश के सामने अपने दर्द को बयां किया. मंत्री अरविंद सिंह गोप ने अखिलेश के सामने कहा- हमारा टिकट अमर सिंह ने कटवाया है, बेनी प्रसाद वर्मा ने भी शिवपाल सिंह यादव से अपने बेटे के लिए मेरे खिलाफ साज़िश रची. अखिलेश के साथ मीटिंग में उनके समर्थक मंत्रियों नेताओं और विधायकों ने एक स्वर से कहा- अखिलेश जी जनता, पार्टी, कार्यकर्त्ता, समर्थक सब आपके साथ हैं ऐसे में आप निर्णय लीजिये.
अखिलेश उठा सकते हैं बड़ा कदम- सूत्रों की माने तो अखिलेश यादव जल्द ही अयोध्या में मंत्री पवन पाण्डेय, बलिया में रामगोविंद और बाराबंकी अरविंद सिंह गोप के समर्थन में बड़ी रैली कर सकते हैं. यही नहीं अगर बात नहीं बनी और अखिलेश यादव के करीबियों को अगर टिकट नहीं दिया जाता तो सीएम अपने चहेतों को निर्दलीय ताल ठोकने की हरी झंडी दे सकते हैं और वो इन सीटों पर वह उनके समर्थन में रैली भी करने का फैसला ले सकते हैं. राज्य में कई जगहों पर सपा नेताओं ने अखिलेश समर्थक विधायक उम्मीदवार होने के पोस्टर भी लगा दिए हैं.
अखिलेश के करीबियों का पत्ता साफ- सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा जारी लिस्ट में अखिलेश के कई समर्थकों के नाम नहीं हैं. इनमें- पवन पांडे, अरविंद गोप, अरुण वर्मा जैसे विधायकों का पत्ता साफ हो गया जो अखिलेश के काफी करीबी माने जाते हैं. दूसरी ओर से इस लिस्ट में चाचा शिवपाल यादव के समर्थकों की प्रभुत्व साफ तौर पर दिख रहा है. शिवपाल के खेमे के ओम प्रकाश सिंह, साहेबी फातिमा यहां तक कि बाहुबली अतीक अहमद का नाम भी लिस्ट में शामिल है.
पार्टी अध्यक्ष करें फिर से विचार: अखिलेश
दूसरी ओर टिकट बंटवारे से नाराज अखिलेश यादव ने पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह से फिर से लिस्ट पर विचार करने की अपील की है. अखिलेश यादव ने टिटक बंटवारे पर कहा- मेरी जानकारी में नहीं है कि लिस्ट में क्या है. मैं समझता था कि जो जीत सकते हैं. मैंने भी एक सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को दी थी. जिसमें जानकारी के बाद ये जीत सकते हैं और उन नामों पर चर्चा हो उन नामों को मैने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिये थे. अभी नई सूची आई है कुछ ऐसे नाम है जिनकी टिकट कटी है. मैं फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहूंगा कि ऐसे लोग जिन्होंने काम अच्छा किया है जो अपने क्षेत्र में जीत सकते है उन पर विचार किया जाए.

No comments:
Post a Comment