Friday, 30 December 2016

सपा टिकट कलह: सीएम अखिलेश के बाद चाचा शिवपाल ने जारी की नई लिस्ट

समाजवादी पार्टी में टिकट को लेकर जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को सीएम अखिलेश यादव ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद 235 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर दी। इसके कुछ देर बाद ही उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के 68 अन्‍य उम्‍मीदवारों की भी दूसरी लिस्ट जारी की। इससे पहले बुधवार  को मुलायम-शिवपाल पहले ही 325 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की गई थी। यानि प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल की ओर से अब तक 393 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें और अगले कुछ दिनों में यहां चुनावों की घोषणा हो सकती है।
शिवपाल के काटे टिकटों को अखिलेश ने बांटा- समाजवादी पार्टी में अपने समर्थकों के दबाव में बड़ा कदम उठाते बड़ी राह चुन ली है। अखिलेश अब अपनी टीम के भरोसे चुनावी जंग जीतना चाहते हैं। उन्होंने हर उस दावेदार को टिकट दे दिया है जिसे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने खारिज कर दिया था। अब कई सीटों पर तो सपा से दो-दो प्रत्याशी हो गए हैं।अखिलेश की सूची में मंत्री पवन पांडेय अयोध्या से नाम है तो बेनी के बेटे के खिलाफ रामनगर से अरविंद सिंह गोप ताल ठोकेंगे। मुरादाबाद की तो कई सीटों पर अखिलेश खेमे ने समान्तर प्रत्याशी घोषित कर दिए। अखिलेश की सूची में गोसाईंगज फैजाबाद से विधायक अभय सिंह का नाम भी है। मुलायम शिवपाल समर्थक अतीक अहमद, रामपाल यादव समेत कई विधायकों को अखिलेश ने अपनी सूची में नहीं रखा है। अखिलेश ने अपने समर्थकों को अलग से चुनावी मैदान में उतरने का कहा है।मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा पर अखिलेश के प्रत्याशी नवाब जान खां हैं तो मुलायम के प्रत्याशी महमूद हसन हैं। मुरादाबाद ग्रामीण में शौलत अली अखिलेश के प्रत्याशी हैं तो शमीमुल हक मुलायम की सूची में हैं। मुरादाबाद नगर में सपा ने हुमायूं कदीरा अंसारी का नाम तय किया तो अब वहीं से यूसुफ अंसारी भी प्रत्याशी हो गए हैं।अमरोहा की धनौरा से उर्वशी सिंह के बाद अब जगराम सिंह प्रत्याशी हो गए है। यहीं की नौगात सादात से अबरार अहमद के बाद अशफाक अली खां भी प्रत्याशी हैं। छर्रा से तेजवीर सिंह के अलावा सीएम राकेश कुमार को ले आए। मलिहाबाद से इंदल कुमार रावत अपनी सीट पर प्रत्याशी हो गए। लखनऊ उत्तरी से सपा ने खाली छोड़ी थी।सीएम ने मंत्री अभिषेक मिश्र को प्रत्याशी बना दिया। सुल्तानपुर सदर से विधायक अरुण वर्मा को सीएम ने टिकट दे दिया है। असल में अखिलेश की सूची में मौजूदा 171 विधायकों का नाम है। और जहां सपा के विधायक नहीं है, वहां से 64 प्रत्याशियों का नाम अखिलेश यादव ने अपनी लिस्ट में जारी किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश ने इन लोगों से चुनाव की तैयारी करने को कहा है। इसमें अखिलेश के 79 समर्थकों के नाम काट दिए। इनमें तमाम विधायक भी हैं।
उत्‍तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पिता सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी किए जाने के बाद अपनी तरफ से 235 उम्मीदवारों की एक समानान्तर फेहरिस्त जारी कर दी। उसके बाद उनके चाचा शिवपाल ने समाजवादी पार्टी के 68 अन्‍य उम्‍मीदवारों की भी दूसरी सूची जारी कर दी। इससे पहले 325 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की गई थी।
शिवपाल द्वारा जारी 68 प्रत्याशियों की सूची
1-बुढ़ाना—-गुलफाम मलिक
2-धामपुर—ठाकुर मूल चंद्र चौहान
3-चंदौसी (सु)–श्रीपाल दिवाकर
4-हसनपुर—-कमाल अख्तर
5-धौलाना—–धमेंश सिंह तोमर
6-शिकोहाबाद—मीना राजपूत
7-मैनपुरी—मानिक चंद्र यादव
8-गुन्नौर—-रामखिलाड़ी यादव
9-बरखेड़ा—ताराचंद्र लोधी
10-महमूदाबाद—-नरेंद्र सिंह वर्मा
11-बांगरमऊ—बदलू खां
12-सफीपुर-(सु)—सुधीर कुमार रावत
13-भगवंतनगर—–धर्मेंद्र सिंह
14-बख्शी का तालाब—राजेंद्र यादव
15-लखनऊ उत्तर—-अभिषेक मिश्रा
16-मोहनलालगंज -(सु)–चंद्रा रावत
17–सरेनी—-देवेंद्र प्रताप सिंह
18-गौरीजंग—-राकेश प्रताप सिंह
19-इसौली—-शकील अहमद
20–कादीपुर -(सु) —रामचंद्र चौधरी
21–अमृतपुर–सुबोध यादव
22–भोजपुर—जलालुद्दीन सिद्दीकी
23–फर्रुखाबाद–विजय सिंह
24–गरौठा—-दीप नारायण सिंह यादव
25–चरखारी–उर्मिला कुमारी
26–प्रतापगढ़—-नागेंद्र सिंह मुन्ना
27–रानीगंज—–शिवाकांत ओझा
28-सिराथू——वाचस्पति
29–फूलपुर—–सईद अहमद
30–हंडिया—जोखू लाल यादव
31–गोसाईंगंज—अभय सिंह
32–कटेहरी—-शंखलाल मांझी
33-जलालपुर—रंजना सिंह
34-बलहा (सु)—बंशीधर बौद्ध
35–मटेरा—-मोहम्मद याशर शाह
36–मनकापुर—राम विशुन आजाद
37–गौरा—रामप्रताप सिंह
38–कपिलवस्तु-(सु)—-विजय कुमार पासवान
39–मेंहदावल—–जयराम पाण्डेय
40–अतरौलिया—-संग्राम सिंह
41–गोपालपुर——वसीम अहमद
42-सगड़ी——-जयराम पटेल
43–फूलपुर पवई—–अजय नरेश यादव
44-लालगंज (सु)—-बेचई सरोज
45–शाहगंज—-राजनारायण बिंद
46–मडियाहूं——श्रृद्धा यादव
47–जफराबाद——सचींद्रनाथ त्रिपाठी
48-जंगीपुर——-वीरेंद्र सिंह यादव
49–चकिया (सु)—-पूनम सोनकर
50-भदोही—–जाहिद बेग
51-औराई-(सु)—मधुबाला पासी
52-राबर्ट्सगंज—अविनाश कुशवाहा
53-नजीबाबाद—तसलीम अहमद
54-बढापुर—–आबिद अंसारी
55-नहटौर (सु)—मुन्ना लाल प्रेमी
56-चांदपुर—शेरवाज़ पठान
57-मुरादानगर—दिशांत त्यागी
58-साहिबाबाद—राशिद मलिक
59-गाजियाबाद—डा. सागर शर्मा
60-स्याना—-डा. राजीव कुमार लोधी
61-एतमादपुर—डा. प्रेम सिंह बघेल
62–बिलग्राम मल्लावां—अनीस मंसूरी
63–तिलोई—-जैनुल हसन
64–गोविंद नगर—राजकुमार कुशवाहा
65–इलाहाबाद पश्चिम—ज्योति यादव
66-पनियारा—सुमन ओझा
67-गोरखपुर शहर—-राहुल गुप्ता
68–वाराणसी दक्षिण—अब्दुल समद
समाजवादी पार्टी में टिकट बंटवारे के बाद उपजी नाराजगी को दूर करने की कोशिशें गुरुवार को दिनभर चली बैठकों के बावजूद बेनतीजा रहीं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देर शाम खत्म हुई विधायकों की बैठक के बाद 235 विधायकों की सूची जारी कर दी। इसमें मौजूदा सपा विधायकों में से 171 और जहां सपा के विधायक नहीं हैं, वहां के लिए 64 विधायकों के नाम घोषित किए गए हैं।माना जा रहा है कि यह विधायक या तो निर्दलीय या फिर किसी अन्य चुनाव निशान पर मैदान में उतरेंगे। इस संबंध में अखिलेश के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है। बची 168 सीटों पर भी जल्द ही प्रत्याशियों की सूची जारी किए जाने की संभावना है। मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को ही पार्टी की सूची जारी की लेकिन उसमें अखिलेश समर्थकों के नाम नहीं थे।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सुबह 80 से ज्यादा समर्थक विधायक जुटे। बाद में अखिलेश की सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के साथ डेढ़ घंटे तक बैठक चली लेकिन कोई कारगर फार्मूला सामने नहीं आया। अखिलेश ने विधायकों के बीच घोषणा कर दी कि वे क्षेत्र में जाएं और चुनाव लड़ने की तैयारी करें। अखिलेश के इस बयान के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। संभव है वे अपने समर्थक विधायकों को निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतारें।
सीएम आवास पर जुटी भीड़- गुरुवार को सुबह 11 बजते ही अखिलेश यादव के सैकड़ों समर्थकों की भीड़ उनके आवास पर जुट गई। नारों का दौर शुरू हो गया। अखिलेश-मुलायम जिंदाबाद के नारे बुलंद किए जाने लगे। एक-एक कर वहां पार्टी विधायकों के आने का सिलसिला चलता रहा..। पहले मुख्यमंत्री पहुंचे फिर मंत्री अरिवंद सिंह गोप, अभिषेक मिश्र, पवन पाण्डेय, राम गोविंद चौधरी समेत कई कद्दावर विधायक व मंत्री पहुंच गए। 12 बजते-बजते माहौल गरमा गया। सीएम आवास में भीतर केवल उन विधायकों और मंत्रियों को जाने की अनुमति दी गई, जिन्हें मुख्यमंत्री ने बुलाया था। विधायकों का दावा है कि करीब 80 विधायक-मंत्री जुटे। इनमें अधिकांश वे थे, जिनके या तो टिकट काटे गए हैं या फिर उनके टिकटों की अभी कोई घोषणा हुई ही नहीं है।
विधायकों ने सुनाया दुख-दर्द- इस दौरान मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई और उनके बहनोई भी सीएम आवास पर मौजूद रहे। फिर करीब 1.45 बजे अखिलेश यादव, अपने चाचा और फूफा के साथ सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचे। इससे पहले बैठक में सीएम ने एक-एक विधायक से अलग से बात की। उनका दुख-दर्द सुना और कहा कि जिसने काम किया है उसे टिकट मिलना ही चाहिए था। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात करने जा रहा हूं फिर लौट कर पूरी बात बताता हूं। कई विधायकों ने कहा कि मैं अब आपके लिए ही जी-जान से लड़ूंगा।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...