सेवा के पर्याय हैं श्री प्रवीण बेताला.जन्म दिवस पर ढ़ेरों बधाईयां एंव अनन्त शुभकामनायें
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
कुछ लोगों के पास सपने होते हैं. पर साकार करने का सामर्थ्य उनमें नही होता, लेकिन सूरत के युवा श्री प्रवीण बेताला के पास सपने भी हैं और उन्हें साकार करने का सामर्थ्य भी. इनके हौसले भी गजब के बुलन्द हे और उसी जज्बे के कारण वे ऊँची उड़ान भरने में भी कामयाब होते जाते हैं, यह उल्लेखनीय हैं कि महज 4 साल पहले आपके कुशल नेतृत्व में सूरत जैन युथ क्लब (SJYC) की स्थापना हुई थी. और इस अल्प समय में ही आपने अपनी सूझबूझ व बेजोड़ कार्य प्रणाली के बल पर इस संगठन को इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया हैं, कि आज SJYC बड़े बड़े संगठनो व क्लबों के लिए भी उत्कृष्ट सेवा भावना की मिसाल बन कर उभरी हैं, चातुर्मास काल के लगातार 4 माह तक गरीबों असहायों व जरूरतमंदों की सेवा इस संगठन के बेनर तले अनवरत रूप से की जाती हैं. तथा युवाओं में खेलों के क्षेत्र में दिलचस्पी बढ़े इसी उद्देश्य से SJYC के बेनर तले विशाल स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता पिछले तीन सालों से होती आ रही हैं, 'में अकेला ही चला था जानिबे मन्ज़िल लोग आते गए और कारंवा जुड़ता गया'" की तर्ज पर SJYC में सेवा भावी युवाओं का जुड़ाव होता रहा, इस क्लब के विस्तार के तहत SJYC की महिला शाखा भी स्थापित कर दी गईं. सचमूच में ये सब श्री प्रवीण बेताला के कुशल नेतृर्त्व में ही सम्भव हो पाया हैं, विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल केम्प. स्कूली बच्चों को पाठन-पठन की सामग्री व स्कूली कमरों में पंखे ट्यूबलाइटों की व्यवस्था करना, गरीबों को भोजन कराना तथा उनकी दैनिक जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराना जैसी सेवा SJYC की दिनचर्या का हिस्सा हैं. इन्ही सभी खूबियों के कारण ही आपको अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारणी में सम्मिलित किया गया हैं तथा अ भा ते यु प द्वारा गत दिनों अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित पर्यावरण सुरक्षा अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर पर आपको संयोजकीय दायित्व भी सौंपा गया था, जिसे आपने बखूबी निभाया था, जागरूक व्यक्तित्व के धनी श्री प्रवीण बेताला के जन्म दिवस पर हम सभी शुभ कामनाएं प्रेषित करते हैं कि आप स्वस्थ मस्त एंव तंदुरस्त रहते हुए जरूरतमन्द लोगों की सेवा इसी जज्बे से अनवरत करते रहे व संगठन का उत्तरोत्तर विकास भी आपके बेजोड़ नेतृत्व में होता रहे, यही मंगल कामना
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
गणपत भंसाली
Monday, 26 December 2016
सेवा के पर्याय है श्री प्रवीण बेताला
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...
No comments:
Post a Comment