केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने मध्य प्रदेश में सिमी के आठ आतंकियों के एनकाउंटर पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकियों के साथ सहानुभूति क्यों. सवाल उठाने वाले पहले इसका जवाब दें. क्योंकि देश के लोग इसका जवाब चाहते हैं !
वेंकैया नायडू ने यह भी कहा कि जिन आतंकियों का एनकाउंटर हुआ है उनका इतिहास पहले से ही खराब है पहले भी जेल तोड़कर भाग चुके हैं इस बार भी जेल में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को मारकर जेल से भागे थे इसलिए परिस्थितियों को देखते हुए एनकाउंटर किया गया है इसलिए इसको राजनैतिक रूप और सांप्रदायिकता का रंग देना देश के हित में नहीं है !
वेंकैया नायडू ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों से अपील करता हूं कि इसको राजनीतिक रंग ना दें क्योंकि इससे देश का माहौल खराब हो सकता है मेरा सवाल सिर्फ इतना है कि आतंकवादियों के साथ इतनी सहानुभूति क्यों? और सिमी के साथ इतनी सहानुभूति क्यों? एनकाउंटर की न्यायिक जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा और कानून अपना काम करेगा !
वेंकैया नायडू ने यह भी कहा कि हम कांग्रेस से पूछे कि उन्होंने अपने समय पर क्या किया. एनआईए आतंकी घटनाओं की और आतंकियों की जांच करने वाली देश की सबसे बड़ी एजेंसी है. क्या हम आतंकवादियों से पूछे उनकी जात क्या है धर्म क्या है? एनआईए डीजी पर सवाल नहीं खड़े करने चाहिए उनका कार्यकाल किन परिस्थितियों में बहाया गया है यह देखना चाहिए.
बीजेपी सांसद और पुर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर सतपाल सिंह ने कहा कि देश में जो भी एनकाउंटर होते हैं, उस पर सवाल खड़े किए जाते हैं, लेकिन हमें पुलिस पर भरोसा करना चाहिए. जिनका का एनकाउंटर किया गया है, वो 2013 में भी खंडवा जेल से भागे थे. पुलिस ने एक्शन लिया और 8 सिमी आतंकियों को मार गिराया, ये काबिल-ए-तारीफ है.
सांसद ने कहा कि एनकाउंटर की न्यायिक जांच होगी तो सब पता चल जाएगा. जेल से इनका भागना प्रशासन की गलती बताता है. अगर ये एक कॉन्स्टेबल को मारकर भाग जाते तो आप कहते कि पुलिस ने कुछ नहीं किया, इसलिए पुलिस को बधाई देनी चाहिए. सतपाल ने कहा कि जेल से भागने के बाद सरकार ने जेल के डीजी को बर्खास्त किया, ये अच्छा कदम है !
एनकाउंटर पर सवाल उठाने पर सतपाल ने कहा कि पिछले 15 साल में सबसे ज्यादा एनकाउंटर महाराष्ट्र और मुंबई में कांग्रेस की सरकार में हुए हैं. एनआईए का गठन यूपीए शासनकाल में हुआ है. एनआईए ..... आगे पढ़े

No comments:
Post a Comment