बिनौलिम (गोवा) – ब्रिक्स देशों का 8वां सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। ब्रिक्स सम्मेलन में आतंकवाद का मुद्दा अहम रहा। सम्मेलन के समाप्त होने के बाद जारी घोषणापत्र को सभी देशों ने अपनाया। ब्रिक्स देश आतंककवाद के खिलाफ साझा अभियान के लिए राजी हुए। गोवा घोषणापत्र में कहा गया कि अपने क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों को रोकने की जिम्मेदारी सभी देशों की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रिक्स का यह सम्मेलन बेहद सफल रहा।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उसकी कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत के पड़ोस में एक देश है जो न सिर्फ आतंकवादियों को शरण देता है, बल्कि ऐसी सोच को पाल-पोस रहा है जो सरेआम यह कहती है कि राजनीतिक फायदों के लिए आतंकवाद जायज है।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के ‘सीमित’ सत्र के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा और ब्राजीलियाई नेता माइकल टेमर को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि दुनिया भर के आतंकवाद के मॉड्यूल ‘आतंकवाद के पोषण की इस भूमि’ से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे अपने क्षेत्र में आतंकवाद ने शांति, सुरक्षा और विकास के लिए गंभीर खतरा पैदा किया है। दुखद है कि इसके पोषण की भूमि भारत के पड़ोस में एक देश है। दुनिया भर में फैले आतंकवाद के मॉड्यूल इसी भूमि से जुड़े हुए हैं।’ मोदी ने कहा, ‘यह देश सिर्फ आतंकवादियों को शरण नहीं देता, वह एक सोच को पालता-पोसता है। यह सोच सरेआम यह कहती है कि आतंकवाद राजनीतिक फायदों के लिए जायज है। इसी सोच की हम कड़ी निंदा करते हैं।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जवाब समग्र होना चाहिए और देशों को इसके विरूद्ध ‘अकेले दम पर और सामूहिक रूप से भी’ कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का आधार सिर्फ अपराध होना चाहिए। आतंकवादियों को वित्तपोषण, उनको हथियारों की आपूर्ति, प्रशिक्षण और राजनीतिक सहयोग को व्यवस्थित तरीके अपना कर खत्म किया जाना चाहिए।’ मोदी ने ‘कंप्रिहेंसिव कनवेंशन ऑन इंटरनेशनल टेररिज्म’ (सीसीआईटी) के जल्द अनुमोदन का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसा करना आतंकवाद की समस्या से लड़ने के हमारे संकल्प को मूर्त रूप प्रदान करने की ओर एक कदम होगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जिस दुनिया में आज हम रहते हैं वहां अगर हमें अपने नागरिकों के जीवन को सुरक्षित करना है तो सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग जरूरी है। हमारे विकास और आर्थिक समृद्धि पर आतंकवाद का बड़ा साया है।’
उन्होंने कहा, ‘इसकी पहुंच अब वैश्विक हो गई है। यह और अधिक खतरनाक हो गया है और इसने .......

No comments:
Post a Comment