Friday, 21 October 2016

कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर बोले- रीता जोशी के DNA में है खराबी, पछताएगी BJP


लखनऊ- रीता बहुगुणा जोशी ने जिस तरह कांग्रेस को बीच मझधार में छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लिया, उससे कांग्रेस के नेता खासे बौखलाए हुए हैं. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने रीता बहुगुणा जोशी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रीता बहुगुणा जोशी के डीएनए में ही खराबी है. प्रदीप माथुर ने कहा कि रीता जोशी के पिता हेमंती नंदन बहुगुणा और उनके भाई विजय बहुगुणा ने भी कांग्रेस को धोखा दिया था !
प्रदीप माथुर ने कहा कि बहुगुणा परिवार को कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया. हेमंती नंदन बहुगुणा को मुख्यमंत्री बनाया. फिर उनके बेटे विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री बनाया और खुद रीता जोशी को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया. इसके बावजूद वह पार्टी को धोखा देकर बीजेपी में शामिल हो गईं.
रीता को लेकर पछताएगी बीजेपी- माथुर ने कहा कि रीता जोशी जैसे से गद्दार को पार्टी में शामिल करने के बाद बीजेपी खुद पछताएगी. कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी रीता जोशी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है और उन्हें गद्दार और मौकापरस्त बताया. कांग्रेसियों ने विधानसभा के सामने रीता बहुगुणा जोशी को धोखेबाज बताते हुए उनका पुतला भी फूंका.
अपर्णा यादव से था रीता जोशी का मुकाबला
रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैंट सीट से कांग्रेस की विधायक रही हैं. इस बार विधानसभा चुनाव में उनका मुकाबला मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव से होना था. माना जा रहा है कि इस मुकाबले को मुश्किल मानकर वह अपने लिए कांग्रेस से कोई बेहतर डील की मांग कर रही थीं, जिसमें उनके बेटे को भी टिकट दिए जाने की मांग शामिल थी. लेकिन, बात नहीं बनी और आखिरकार उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया

रीता बहुगुणा जोशी BJP में शामिल, कहा- राहुल गांधी किसी की बात नहीं सुनते –....... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...