Thursday, 20 October 2016

कश्मीर के हीरानगर में BSF ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

पाकिस्तान से तनाव के मद्देनजर जम्मू से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट बीएसएफ ने बुधवार को छह आतंकियों के घुसपैठ करने की कोशिशों को नाकाम कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक घुसपैठ की यह कोशिश कठुआ जिले में की गई। इस बीच, राजौरी में एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात करीब पौने बारह बजे कठुआ के बोबिया में छह आतंकियों के एक दल ने सीमा पार करने की कोशिश की। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से ध्यान भटकाने के लिए गश्ती के लिए जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर भी रॉकेट और ग्रेनेड दागे। इसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने बताया, यह गोलीबारी करीब 20 मिनट तक चली।
अधिकारी के अनुसार यह वाहन घुसपैठ के प्रयास के वक्त सीमा पर गश्ती पर था। उन्होंने कहा, चंूकि अग्रिम चौकी समीप में ही है। इसलिए पाकिस्तानी रेंजरों ने रणनीतिक मदद के लिए गोले दागे। उन्होंने कहा, जब बीएसएफ ने इलाके में रोशनी के लिए पैराबम दागे तब आतंकवादी भाग गए और वे अपने एक घायल साथी को ले जाते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, हमारी तरफ सबकुछ ठीकठाक है।
नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी
भारतीय सेना की ओर से पीओके में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के बाद से बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान राजौरी के भीमबर गली सेक्टर में बुधवार शाम से गोलीबारी कर रहा है। इस सेक्टर में बुधवार शाम साढे चार बजे से पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे जा रहे हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने नागरिक इलाकों को भी निशाना बनाया। प्रवक्ता के मुताबिक भारतीय सेना उनका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने बताया  ....... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...