Wednesday, 12 October 2016

भारतीय बाजार में चीन का कृत्रिम अंडा, सरकार ने बैठाई जांच

तिरुअनंतपुरम- चीन में कृत्रिम रूप से बने अंडे केरल के कई इलाकों में बिकने की खबर के बाद वहां का स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। बुधवार को राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा, सच्चाई जानने के लिए जांच कराई जाएगी।

इस बारे में खाद्य सुरक्षा आयुक्त से कहा गया है कि वे जांच करके बताएं कि अंडे को कैसे तैयार किया गया है और उसमें क्या हानिकारक है ? यह अंडा कैसे केरल के बाजार में आया, यह भी पूछा गया है। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार यह अंडा तमिलनाडु से केरल आया है। यह इडुक्की जिले के रास्ते लाया गया है। यह केरल का सीमावर्ती जिला है।
वहां की चिकित्सा अधिकारी रेखा के मुताबिक मीडिया में खबर आने के बाद वह भी मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हल्के ब्राउन रंग का यह अंडा फोड़ा जाता है तो उसमें सामान्य अंडे जैसा ही........ 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...