Thursday, 20 October 2016

अंतिम प्रेसिडेंशियल डिबेट खत्म, हिलेरी बोलीं-लादेन की तरह बगदादी भी होगा खत्म

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए हिलेरी क्लिंटन और डोनॉल्ड ट्रंप के बीच आखिरी प्रसिडेंशियल डिबेट खत्म हो गयी है।
न्यूयॉर्क-अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट पार्टी की हिलेरी क्लिंटन व रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीसरी और आखिरी बहस शुरू हो चुकी है। पिछली बहस की तरह इस बार भी दोनों प्रतिद्व्ंदियों ने हाथ नहीं मिलाया। ट्रंप ने कहा कि यदि वो चुनाव जीतते हैं तो इस्लामी कट्टरपंथी आतंकवाद को खत्म कर देंगे। वहीं अमेरिका में गन राइट्स के मुद्दे पर हिलेरी ने कहा कि मैं मैं बंदूक स्वामित्व की परंपरा का सम्मान करती हूं, लेकिन साथ ही सही तरीके इसके संचालन की भी जरूरत है।इसके अलावा तीखी बहस में जब हिलेरी ने ट्रंप को दुनिया का सबसे खतरनाक प्रत्याशी बताया। हिलेरी के इस बयान पर ट्रंप ने कहा कि अगर वो अमेरिका के लिए सही नहीं हैं तो हिलेरी दुुनिया के लिए खतरनाक हैं।
सुप्रीम कोर्ट को लेकर हुई बहस की शुरूआत – बहस की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट से हुई। इस मुद्दे पर बोलते हुए हिलेरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को अमेरिका के लोगों का साथ देने की जरूरत है, कंपनियों को नहीं। हिलेरी ने कहा कि इस मुद्दे पर वह ट्रंप के विचारों से सहमत नहीं हैं। वहीं ट्रंप ने कहा कि मैं ऐसे जज कि नियुक्ति करूंगा जो कि दूसरे संशोधन की रक्षा कर सकें। मेरे पास 20 जजों की लिस्ट है मैं उनकी नियुक्ति मैं करूंगा।” वहीं हिलेरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अमेरिकन लोगों के लिए हो, केवल अमीर लोगों के लिए नहीं।
एबॉर्शन के मुद्दे पर ट्रंप ने हिलेरी को घेरा – एबॉर्शन के मुद्दे पर हिलेरी ने कहा, “मैं महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करूंगी, जिसमें वो अपने स्वास्थ्य संबंधी निर्णय ले सकें। एबॉर्शन एक महिला और उसके परिवार के सामने अंतिम विकल्प होता है। सरकार को इसमें हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है।” वहीं ट्रंप ने इस मुद्दे पर हिलेरी को घेरते हुए कहा कि यदि आप हिलेरी के अनुसार चलते हैं तो आप नौवें महीने में मां की कोख से किसी भी समय बच्चे को निकाल सकते हो। उन्होंने कहा मैं जीवन का पक्षधर हूं।
पुतिन की कठपुतली हैं ट्रंप- हिलेरी – बहस के दौरान क्लिंटन ने ट्रंप को रूस के राष्ट्रपति पुतिन के हाथों की कठपुतली कहा। उन्होंने कहा कि चुनावों में ट्रंप पुतिन से मदद लेते रहे हैं। वहीं हिलेरी के आरोपों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं पुतिन को नहीं जानता हूं, वह मेरे परम मित्र नहीं हैं। हां यदि अमेरिका और रूस साथ आ जाते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं होगी। इसका जवाब देते हुए क्लिंटन ने कहा कि तब तो ट्रंप देश की खुफिया एजेंसियों से ज्यादा पुतिन का भरोसा करेंगे। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि हिलेरी पुतिन से इसलिए चिढ़ती है क्योंकि वह रूस ने उन्हें हर कदम पर पीछे छोड़ दिया है।

दुष्ट प्रवासियों को बाहर फेंकूगा- ट्रंप ........ 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...