Thursday, 20 October 2016

सूरत शहर के व्यापारी की सुरक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य - भाटी

सूरत शहर के व्यापारियों की सुरक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य :-- भाटी

आज शाम 7 बजे सहारा दरवाजा स्थित
ए.पी.एम.सी.मार्किट के वार्तानुकुल हॉल में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा त्योहारों को देखते हुवे सुरक्षा कवचों के बारे में डायमंड,टेक्सटाइल्स,
आंगडिया,कपडा व्यापारियों,
सहित बेक अधिकारियो के साथ एक मषत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया।
इस मीटिंग में दीपावली के विविध त्योहारों के दिनों में आज जनता,व्यापारी आदि के साथ कोई लूटपाट,डकैती,चोरी,छिना छपटी,आदि की घटना न हो।सभी वर्गों के  व्यापारियों को सुझाव दिए गए कि आप अपने व्यापारिक नगद लेनदेन करते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखे,सी सी टी वी कैमरे,सुरक्षा कर्मियों आदि को सदैव सतर्क रखे,किसी पर किसी तरह का शक आदि हो तो तुरन्त पुलिस को सूचित करे।
अधिक लेनदेन पर पुलिस को सूचित करे पुलिस आपको पूरी सुरक्षा देंगी।बैंकों को भी अपने अपने सुरक्षा सिस्टम को समय समय पर चेक करते रहने चाहिए।आंगडिया कर्मचारियों को भी समय समय पर सुरक्षा के बारे में सतर्क रहना चाहिए।धार्मिक वातावरण बना रहे ऐसे सभी को अपने अपने क्षेत्रो में मीटिंग बुलानी चाहिए।बेक अधिकारियो ने कहा कि जब बेक की छुटिया रहती है तब पुलिस गश्त बढ़ानी चाहिए।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हम सदैव सूरत शहर की 50 लाख जनता की सुरक्षा करने को हमारे 3000 जवान वचनबद्ध है लेकिन आम जनता एव व्यापारियों का सहयोग भी जरुरी है।वहा उपस्थित फोसटा अधिकारियो सहित विविध क्षेत्रों के व्यापारियों ने अपने अपने सुझाव पुलिस अधिकारियो को दिए।जिस पर सभी को पुलिस विभाग द्वारा आश्वस्त किया गया की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जावेगी।
किसी अंजान व्यक्ति  पर भी किसी तरह का कोई शक आदि हो तो सुरक्षा के लिए 100 पर संपर्क करे।
कार्यक्रम के बाद चाय की व्यवस्था की गई थी।
समाचार संकलन
चंपालाल छाजेड़ पत्रकार
सूरत 09326346686

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...