Wednesday, 26 October 2016

पाक की नापाक हरकतों का सिलसिला जारी, आरएस पुरा में फिर किया सीजफायर उल्लघंन

पाक की ओर से फायरिंग में इस इलाके के कई घर तबाह हो गए है जिससे सीमावर्ती इलाकों रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
जम्मू-  पाकिस्तानी सेना लगातार जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाको में सीजफायर का उल्लघंन कर रही है। पिछले 20 घंटे से जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाक की ओर से फायरिंग की जा रही है। भारतीय सेना लगातार पाक की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाक की ओर से फायरिंग में इस इलाके के कई घर तबाह हो गए है जिससे सीमावर्ती इलाकों रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
चार महिलाएं व तीन बच्चियों समेत आठ लोग घायल – मंगलवार को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी जारी रखी थी। जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों पर दागे गए थे। 82 एमएम मोर्टार के गोलों से चार महिलाएं व तीन बच्चियों समेत आठ लोग घायल हो गए थे।
डरे हुए लोग कर रहे हैं कैंपो में पलायन – उधर, नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को राजौरी जिले की नौशहरा तहसील के कलाल व झंगड सेक्टर में भी पाक सेना ने भारी गोलाबारी की। भारत ने भी इसका करारा जवाब दिया। ताजा हालात को देखते हुए राजौरी जिला प्रशासन ने सीमा के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।बीते सोमवार को भी इसी सेक्टर में पाक गोलाबारी में दो लोगों की मौत और आठ अन्य लोग घायल हो गए थे। गोलाबारी के डर से आरएसपुरा के करीब दो दर्जन गांव के लोग पलायन कर कैंपों में आ चुके हैं।

सीजफायर उल्लंघन का BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पाक रेंजर्स को भारी नुकसान – पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। मंगलवार को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी जारी रखी। जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों पर दागे गए। 82 एमएम मोर्टार के गोलों से चार महिलाओं व तीन बच्चियों समेत आठ लोग घायल हो गए। इसके अलावा आधा दर्जन मवेशी भी मारे गए हैं।पाकिस्तान के सीजफायर के उल्लंघन का बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में पाक रेंजर्स को भारी नुकसान हुआ है। बीएसएफ ने पाक रेंजर्स की करीब 6 चौकियों को अपना निशाना बनाया है।

बीते सोमवार को भी इसी सेक्टर में पाक गोलाबारी में दो लोगों की मौत और आठ अन्य लोग घायल हो गए थे। गोलाबारी के डर से आरएसपुरा के करीब दो दर्जन गांव के लोग पलायन कर कैंपों में आ चुके हैं। उधर, नियंत्रण रेखा पर राजौरी जिले की नौशहरा तहसील के कलाल व झंगड सेक्टर में भी पाक सेना ने भारी गोलाबारी की। भारत ने भी इसका करारा जवाब दिया। देर शाम तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही। फिलहाल नुकसान की सूचना नहीं है। ताजा हालात को देखते हुए राजौरी जिला प्रशासन ने सीमा के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

कई बार हमें ही नुकसान पहुंचा जाते हैं हमारे पाले हुए आतंकी: मनोहर पर्रीकर ..... आगे पढ़े 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...