Friday, 28 October 2016

पाक रेंजर्स ने की नौशेरा, पल्‍लनवाला और सुंदरबनी में भारी गोलाबारी

पाक की ओर से कठुआ, राजौरी, केजी सेक्‍टर, हीरानगर और सांबा सेक्‍टर के बाद नौशेरा समेत पल्‍लनवाला और सुंदरबनी में भी भारी गोलाबारी की गई है।
जम्मू – पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के नौशेरा समेत पल्लनवाला और सुंदरबनी में भारी गोलाबारी की है। यह गोलाबारी आज सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई जिसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया। वहीं दिवाली के त्योहार को देखते हुए अगले तीन दिनों में पाकिस्तान की ओर से बड़ा हमला किए जाने की भी आशंका जाहिर की गई है। इसकी वजह सीमा से सटे अखनूर सेक्टर और चेनाब नदी के किनारे पर पाक कमांडो की तैनाती को बताया जा रहा है। बीतेे तीन दिनों मेंं पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
माना यह भी जा रहा है कि पाकिस्तान यह सब कुछ आतंकियों की घुसपैठ करवाने के मकसद से कर रहा हैै। दरअसल इसके पीछे मकसद यहां बर्फ गिरने से पहले आतंकियों को भारतीय सीमा में दाखिल कराने का है। रक्षा विभाग के पीआरओ मनीष मेहता के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से भारी हथियारों से गोलाबारी की जा रही है। वहीं भारतीय जवान भी इस दुस्साहस का पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहे हैं।
आज सुबह तक जारी रही पाक की ओर से गोलाबारी- इस पूर्व कल पाकिस्तान सेना की तरफ से कठुआ में भारी गोलाबारी की गई जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। इसके बाद राजौरी, केजी सेक्टर, हीरानगर और सांबा सेक्टर में भी पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी की गई। सीमावर्ती इलाकों में कल शाम पांच बजे से शुरू हुई गोलाबारी आज सुबह तक जारी रही। एक जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से सीमा सुरक्षाबल की करीब 24 चौकियों को निशाना बनाकर यह फायरिंग की गई। भारतीय सीमा में हुई पाकिस्तान की इस गोलाबारी से एक लड़की के घायल होने की खबर है। वहीं जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान पोस्ट और गांव मे काफी नुकसान होने की जानकारी है।
स्थानीय लोग ले रहे शेल्टर्स का सहारा – पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही इस गोलाबारी से बचने के लिए राजौरी समेत अन्य जगहों पर बसे स्थानीय लोगों को शेल्टर्स का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ गोलाबारी से बचने के लिए अपना घर तक छोड़ना पड़ा हो। स्थानीय लोगों के मुताबिक सीमा पार से हो रही गोलाबारी से हर कोई डरा हुआ है। वहीं राजौरी के एसएचओ मोहम्मद युनिस चौधरी के मुताबिक वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैैयार हैं। लोगों को इस गोलाबारी से बचने के लिए एहतियातन अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

सीमा पर हाई अलर्ट घोषित–  ...... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...