पणजी (विद्रोही आवाज) भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए गोवा के आर्कबिशप ने “मदर इंडिया” के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा बुलाई है। आर्कबिशप फिलिप नेरी फेराओ ने शनिवार को एक बयान जारी कर राज्य के लोगों से प्रार्थना सभा में आने की अपील की।
गोवा में कैथोलिक ईसाइयों की आबादी एक चौथाई से भी ज्यादा है। पाकिस्तान के साथ बढ़ती शत्रुता को देखते हुए फिलिप ने कहा, “मैंने अपने अधिकार क्षेत्र में रहने वाले सभी धर्मों के लोगों से भारत मां के लिए आयोजित की जा रही प्रार्थना सभा में शामिल होने का आह्वान किया है।
सीमाई इलाकों में गोलीबारी और अन्य तरह की हिसा के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता और संदेह की भावनाएं बढ़ती जा रही हैं। हालांकि, दोनों देशों के बीच भाषाई, सांस्कृतिक, भौगोलिक और यहां तक कि आर्थिक संबंध भी हैं।” उन्होंने बताया कि सभी चर्चों को देश में शांति के लिए विशेष प्रार्थना सभा आयोजित कराने का निर्देश दिया गया है।

No comments:
Post a Comment