चेन्नई: जयललिता की पार्टी अन्नाद्रमुक ने जानकारी दी है कि अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री ‘पूरी तरह ठीक’हैं और जल्द घर लौटेंगी. अन्नाद्रमुक की प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने कहा ‘अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों और विशेषज्ञों की निगरानी में अम्मा के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हुआ है और वह घर लौटेंगी.’ उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली जयललिता डॉक्टरों की सलाह ले रही हैं और ‘आराम कर रही हैं !
सरस्वती ने आगे कहा कि ‘वह पूरी तरह ठीक हैं और जल्द घर आएंगी. उनके स्वास्थ्य को लेकर ईश्वर उनके साथ है.’ जयललिता सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं के संदर्भ में और यह संकेत देते हुए कि अन्य कई योजनाओं की घोषणा किए जाने की भी संभावना है, सरस्वती ने कहा कि लोगों के लिए कई लाभ इंतजार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री को बुखार और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद 22 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था

इस बीच पूर्व अन्नाद्रमुक मंत्री और बीजेपी नेता एचवी हांडे ने भी जयललिता के घर लौटने को लेकर विश्वास जताया. हांडे अपोलो अस्पताल भी गए थे और वहां उन्होंने डॉक्टरों और लोकसभा के डिप्टी स्पीकर एम थम्बीदुरैई से मुलाकात भी की थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें बताया गया है कि डॉक्टरों ने। .......

No comments:
Post a Comment