Wednesday, 19 October 2016

जयललिता की तस्वीर सामने रखकर पनीरसेल्वम ने की कैबिनेट बैठक

सीएम जयललिता की खराब सेहत की वजह से उनके विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे पनीरसेल्वम मे आज कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की।
चेन्नई-तमिलनाडु मंत्रिमंडल की बैठक में जे. जयललिता मौजूद नहीं थीं, क्योंकि तीन हफ्ते से वह अस्पताल में भर्ती हैं, और उसके बाद यह पहली कैबिनेट बैठक थी, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में उनकी तस्वीर ने बैठक में शिरकत की। कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाए गए ओ. पनीरसेल्वम ने बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की।
गौरतलब है कि तमिलनाडु के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने पिछले सप्ताह बताया था कि राज्य के वित्तमंत्री पनीरसेल्वम को मुख्यमंत्री जयललिता के पास रहे आठ मंत्रालयों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, और वही मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता भी करेंगे, जब तक जयललिता अस्पताल में रहेंगी। राज्यपाल के मुताबिक, यह परिवर्तन मुख्यमंत्री की सहमति से ही किया गया।
बुधवार की मंत्रिमंडल बैठक का मुख्य एजेंडा पड़ोसी कर्नाटक राज्य से जारी कावेरी विवाद पर चर्चा था, क्योंकि इस विवाद पर विपक्षी दल लगातार सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की मांग करते रहे हैं। विपक्षी दलों ने मंगलवार को किसानों के रेल रोको अभियान में शिरकत भी की थी, और मांग की थी कि केंद्र सरकार कावेरी प्रबंधन बोर्ड का गठन करे, जिसका विरोध कर्नाटक करता आ रहा है।
68-वर्षीय जयललिता को 22 सितंबर को चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी पार्टी ने शुरू में बताया कि उन्हें बुखार तथा डीहाईड्रेशन की शिकायत है, लेकिन बाद में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि वह रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर हैं, और उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन है। उनके उपचार पर नज़र रखने के लिए इंग्लैंड से कई बार विशेषज्ञ भी आए, और दिल्ली के एम्स से भी तीन डॉक्टर उनकी स्थिति देखने के लिए चेन्नई भेजे गए थे।
पनीरसेल्वम को राज्यपाल ने सौंपी थी जयललिता की जिम्मेदारियां – पनीरसेल्वम को पिछले हफ्ते ही कार्यवाहक राज्यपाल विद्यासागर राव ने मुख्यमंत्री की सलाह पर उनके सारे विभाग सौंपे थे। जयललिता के कामकाज फिर से संभालने तक यह व्यवस्था रहेगी, वह मुख्यमंत्री बनी रहेंगी।राज्यपाल ने पनीरसेल्वम को कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करने का अधिकार भी दिया था. माना जा रहा है कि बैठक का प्रमुख मुद्दा कावेरी जल विवाद ही रहेगा।

तमिलनाडु में रेल रोको प्रदर्शन – कावेरी मुद्दे पर तमिलनाडु में मंगलवार को भी विपक्षी दलों और किसानों ने रेल रोको आंदोलन जारी रखा जबकि पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे तमिल ........ 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...