उदयपुर- उदयपुर की विश्वप्रसिद्ध फतेहसागर झील में शनिवार को एक पर्यटक की डूबने से मौत हो गई। वह नहाने के लिए झील में उतरा था और पैर फिसलने से गहरे में चला गया। वह सीकर का रहने था और सुबह ही उदयपुर पहुंचा था।
सीकर का रहने वाला युवक गजेंद्र (20) पुत्र महेंद्र कुमावत सीकर में रहता है। गजेंद्र ने अपने दोस्तों के साथ उदयपुर घूमने का प्रोग्राम बनाया था। गजेंद्र और उसके दोस्त शनिवार को उदयपुर पहुंच गए। ये लोग घूमते हुए शनिवार को फतेहसागर झील पहुंचे।
यहां ये लोग झील की पाल पर मौज-मस्ती कर रहे थे। वहां दोस्तों का मन नहाने का कर गया। गजेंद्र को तैरना नहीं आता था फिर भी सबसे पहले वह पानी में उतर गया। झील में नहाते-नहाते वह आगे चला गया। तभी पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया। हाथ-पैर मारने से वह पानी में और गहरे में चला गया। वह ऊपर नहीं आया तो उसके दोस्त घबरा गए। वे मदद के लिए चिल्लाने लगे।
वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां गोताखोर पहुंच गए। गोताखोर उसे तलशने में जुटे गए।

आठ घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव मिल गया। .......

No comments:
Post a Comment