Sunday, 9 October 2016

मायावती की रैली में मची भगदड़, 3 महिलाओं की मौत, 22 घायल

लखनऊ-(विद्रोही आवाज )बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली में भगदड़ मचने से तीन महिलाओं की दबकर मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए. रैली का आयोजन कांशीराम स्मारक स्थल पर किया गया था. पुलिस ने बताया कि सीढ़ियों पर बने दो द्वारों में से एक से लोग नीचे आ रहे थे और संतुलन बिगड़ने से एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े. घटना में बिजनौर की 68 वर्षीय शांति देवी और एक अन्य अज्ञात महिला की दम घुटने से मौत हो गई. 

बसपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि बिजली का तार कटने कीअफवाह के चलते भगदड़ मची. घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है. पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष राम अचल राजभर ने हालांकि कहा कि महिलाओं की मौत गर्मी और उमस की वजह से हुई. बसपा संस्थापक कांशी राम की दसवीं पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और लोग एकत्र हुए थे. वर्ष 2002 में लखनऊ में बसपा की एक रैली के बाद चारबाग रेलवे स्टेशन में पार्टी के कम से कम 12 कार्यकर्ता मारे गए और 22 घायल हो गए थे.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है.
‘सर्जिकल स्ट्राइक का डंका पीट रही बीजेपी’....... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...